मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 30 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ग्राम रसूलपुर नगला में ब्लॉक उसावा के ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ

July 26, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ब्लॉक उसावा के ग्राम रसूलपुर नगला में ब्लॉक उसावा के ग्रामीण कार्यकर्ताओं का सम्मेलन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष शाहरजा ने किया ।ब्लॉक ग्रामीण कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओंमकार सिंह ने कहा की आज हम आपके बीच में आपकी बात सुनने हैं और आपसे आज की राजनीति के बारे में चर्चा करने आप के पू आए हैं, आज जिस हालात में देश की परिस्थितियां हैं आपने देखा है गत दिवस मणिपुर में किस प्रकार की घटनाएं हुई और सत्ता पक्ष के लोग उसे सुधारने के बजाय अपना बचाव करने में जुटे हुए हैं, देश के लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हो रहा है ,और अगर इस देश के लोकतंत्र को बचाना है तो 2024 में आपको कांग्रेस के साथ खड़ा होना चाहिए, उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उसावा के अध्यक्ष सुशील कश्यप से निवेदन किया कि वह अपने न्याय पंचायत समितियां पुनः निरीक्षण कर सक्रिय रुप से गठित करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओंमकार सिंह ने शाहरजा को जिला कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्ति पत्र देते हुए उन्हें शेखूपुर विधानसभा का विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया,और उनसे अपेक्षा की कि वह जल्द से जल्द सभी ब्लॉक अध्यक्षों के साथ मिलकर न्याय पंचायत ग्राम पंचायत गठन कर रिपोर्ट करें। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा आज देश की परिस्थितियां आज गंभीर दौर से गुजर रही हैं उसमें निश्चित रूप से निर्णय लेना पड़ेगा आगे आने वाला वक्त हमारे बच्चों के भविष्य को लेकर, हमारे बेरोजगार भाइयों को लेकर, किसानों की समस्याओं को लेकर ,कौन सुधार सकता है इसके जवाब में आपको अपने आप से उत्तर मिल जाएगा केवल कांग्रेस। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर प्रदीप सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा मेरे पिता स्वर्गीय जगमोहन सिंह यहां पर 1992 में कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़े थे और हमारा पूरा परिवार सदैव कांग्रेस से जुड़ा रहा और आज मैं भी कांग्रेस के साथ खड़ा हुआ हूं ।जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने कहा कि आपको सोचना पड़ेगा कि आज महंगाई कहां पर पहुंच गई है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील कश्यप ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया ।इस अवसर पर नबी हसन ,शमीम अहमद ,अमजद खान ,नफीस खान अजीत कुमार ,आमिर, शादाब ,राशिद मुल्ला, रिजवान, इस्तकार, इरशाद जहीर पहलवान, रमेश कुमार, हेमराज कश्यप, गोपाल सिंह, कल्लू सिंह,रियासत ,अंकुर सिंह ,शेर मोहम्मद, मोहम्मद इब्राहिम ,अहमद हसन, शाकिर खान ,आदि सैकड़ों आसपास के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे ,कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त महासचिव शाह रजा ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights