सपा विधायक दारा सिंह चौहान भाजपा में हुए शामिल

1452
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। सपा विधायक दारा सिंह चौहान आज भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके पहले उन्होंने यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंपा। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी मौजूद थे। दारा सिंह चौहान मऊ की घोसी सीट से सपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। उन्होंने शनिवार को भी ई-मेल से इस्तीफा भेजा था। कहा जा रहा है कि पूर्वांचल के चौहान (नोनिया) वोट बैंक पर मजबूत पकड़ रखने वाले दारा सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। भाजपा में शामिल होने पर दारा सिंह चौहान ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के तमाम मुल्क भारत के पीछे चलने के लिए तैयार हैं। जिस तरह मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह काम कर रहे हैं उससे 2024 में तीसरी बार मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के सिपाही के रूप में मेरी घर वापसी हुई है। आगामी चुनाव में भाजपा यूपी में 80 में से 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि दारा सिंह चौहान प्रधानमंत्री मोदी के विकास के कार्यों में योगदान देने के लिए आए हैं। उनका आगमन भाजपा को और मजबृत करेगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान का भाजपा परिवार में स्वागत है। 2014 के लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा ने 73 सीटें जीती थीं। 2019 में महागठबंधन के सामने हमने 64 सीटें जीती। हम 2024 में तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने जा रहे हैं जिसके लिए 80 सांसदों की फौज खड़ी हो रही है। मौर्य ने कहा कि दारा सिंह देश की राजनीति समझने वाले हैं। गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद हम समझ गए थे कि अब उनके भाजपा में शामिल होने में देर नहीं लगेगी। 2024 में यूपी में एकतरफा कमल का फूल खिलेगा। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष की बैठक बैंगलौर में है। उसका कोई मतलब नहीं है। सभी एक दूसरे पर शर्तें थोप रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights