मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 30 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

विधायकों के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिले राजभर

July 11, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में राजभर ने कहा कि हमारी मुलाकात विकास कार्यों को लेकर हुई है। इसके पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से भी मिल चुका हूं। लोकसभा चुनाव में भाजपा से गठबंधन करने को लेकर राजभर ने कहा कि इसका फैसला अगस्त-सितंबर में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करने के बाद लिया जाएगा। जुलाई में सुभासपा की बैठकें शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि सुभासपा सात अक्तूबर को पटना में होने वाली रैली में गठबंधन का एलान करेगी। राजभर ने कहा कि हमें दिल्ली की नहीं यूपी की राजनीति करनी है। उन्होंने सपा से गठबंधन पर कहा कि सुभासपा का गठबंधन सपा से ही नहीं बसपा और कांग्रेस से भी नहीं टिक सकता। उन्होंन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वो केवल खुद को सही मानते हैं। वो नहीं चाहते कि उनके अलावा प्रदेश में कोई दूसरा पिछड़ा नेता आगे बढ़े। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राजभर व उनके विधायक हमारे पास विकास योजनाओं पर चर्चा करने के लिए आए थे। राजभर के राजग में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि समय आने पर जो हमारे साथ आना चाहता है वो आ जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights