उझानी में नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण अभियान, मची अफरा तफरी

Screenshot-2023-07-05-202746
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। कांवड यात्रा को लेकर आज नगर के मुख्य मार्ग पर नगर पालिका परिषद ने अतिक्रमण अभियान चलाया । अतिक्रमण अभियान चलते देख दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और अपना – अपना सामान हटाने लगे। बुधवार की दोपहर नगर पालिका परिषद के ईओ अब्दुल सबीर ने पालिका कर्मियों व पुलिस फोर्स के साथ कांवड यात्रा को लेकर नगर के कल्याण चौक चौराहा से लेकर कछला रोड पर अंसारी कॉलोनी ( चटईया ) तक अतिक्रमण अभियान चलाया। अतिक्रमण अभियान के दौरान जेसीवी द्वारा दुकानों के आगे लगी टीने, खोखे व सड़क किनारे पड़े रेता, बजरपुट आदि को हटवाया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अतिक्रमण अभियान चलते देख लोगों में अफरा- तफरी मच गई और सड़क किनारे रखा सामान व तख्त व खोखे हटाने लगे। वहीं लोग अपनी दुकानों के आगे लगे टीन शेड उतारने लगे। वहीं जो दुकानदार अपनी दुकानों के आगे टीन शेड नहीं उतार रहे थे उनकी टीन शेडों को जेसीवी द्वारा हटवाया गया। वहीं दुकानदारों को दोबारा दुकानों के आगे अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत भी दी । अतिक्रमण अभियान के दौरान उझानी नगर पालिका परिषद के ईओ अब्दुल सबूर, सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी, लिपिक नफीस अहमद, संजय गौतम, कमर जावेद, मौहम्मद तौसीफ, निखिल मिश्रा समेत थाना पुलिस से एसआई राहुल पुण्डीर, हेड कांस्टेबल बलराम सिंह, कां० अतेंद्र यादव, कां० निशान्त, कां० परितोष, कांस्टेबल मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights