बदायूं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने केवी गुप्ता को जिला अध्यक्ष,सुनील कुमार गुप्ता को जिला महामंत्री और हरी कृष्ण वर्मा को जिला कोषाध्यक्ष मनोनित किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि इन तीनो के मनोनयन से बदायू में व्यापार मंडल को गति मिलेगी और व्यापारियों के हितों को मजबूती मिलेगी। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को भी रास्ता साफ होगा। कोषाध्यक्ष हरी कृष्ण वर्मा इसके अलावा विभिन्न सामाजिक,स्वयंसेवी,व्यापार संगठनों से जुड़े रहे हैं। वह मुखर व्यापारी नेता हैं और रक्तदाता के रूप में भी खासे चर्चित हैं, वह समय समय पर रक्तदान करते रहते हैं। उन्होंने अब तक अनेक सफल आयोजन किए है।