जिलाधिकारी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

Photos-9-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। 04 जुलाई से प्रारंभ हो रहे श्रावण मास में कांवड़ यात्रा की तैयारियों के संदर्भ में डायट स्थित ऑडिटोरियम में जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट अन्य संबंधित विभाग अधिकारियों के साथ आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि कांवड यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए, उन्होने कावडियों का मार्ग सुगम बनाने के लिए कहा तथा कहा कि तैयारी ऐसी हो कि कावड़िए जनपद बदायूं से एक अच्छा अनुभव लेकर जाएं। उन्होंने बताया कि इस बार कावड़ यात्रा 31 अगस्त 2023 तक रहेगी। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने अधिकारियों से कहा कि सक्रियता ,सतर्कता व सजकता व पूरे मनोयोग के साथ अपनी दिए गए दायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी अपने ड्यूटी स्थान को छोड़कर बिना बताए नहीं जाएंगे, अगर ऐसा पाया जाता है तो उनके विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि कछला घाट पर कोई भी नौका बिना पंजीयन के संचालित नहीं होगी साथ ही सभी नौकाओ पर लाइफ सेविंग जैकेट आवश्यक रूप से उपलब्ध हो। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कछला से कछला पुल पर समुचित प्रकाश व्यवस्था कराने तथा कछला घाट के दोनों तरफ पर्याप्त हैलोजन लाइट लगाने के लिए कहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह विद्युत पोल पर पॉलिथीन लगवाए तथा खराब वि़द्युत पोलो को ठीक भी कराया जाए तथा कछला घाट पर एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र में संबंधित नगरपालिका व नगर पंचायत तथा ग्रामीण क्षेत्र में पंचायती राज विभाग व जिला पंचायत कावड़ मार्ग पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था कराएंगे साथ ही जहां पर भी ट्रैफिक डायवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं वहां पर भी समुचित प्रकाश व्यवस्था कराई जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सड़क पर कोई शिविर नहीं लगेगा तथा सभी शिविर सड़क के एक ओर ही लगेंगे तथा बिना पंजीयन के कोई भी शिविर संचालित नहीं होगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से एंटी वेनम व एंटी रैबीज इंजेक्शन की प्रयाप्त व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया, खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में दी जा रही खाद्य सामग्री का नियमित रूप से समय समय पर परीक्षण करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत, पंचायती राज विभाग व स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड यात्रा के संदर्भ में अपने अपने विभागों में नियंत्रण कक्ष संचालित करेगें साथ ही मुख्य कंट्रोल रूम जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट में संचालित एकीकृत कोविड कंट्रोल रूम ही रहेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने कहा कि जिन स्थान पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाना है वहां पर मजबूत बैरिकेडिंग कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा की कावड़ मार्ग पर कोई भी मीट, मांस व शराब की दुकाने नहीं खुलेंगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त राकेश कुमार पटेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप वार्ष्णेय, पुलिस अधीक्षक नगर एके श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अजय प्रताप सिंह,उपजिलाधिकारी सदर, बिल्सी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights