बिल्सी। नगर के समाज सेवी एवं प्रतिष्ठित व्यवसाई अवधेश लड्डा माहेश्वरी कि पुत्र अभिनव लड्डा माहेश्वरी ने थाना परिसर मंदिर में मूर्ति की स्थापना की दुर्गे माता का संपूर्ण नगर में भ्रमण कार्यक्रम के उपरांत थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी चंद्र पाल सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अजय प्रताप सिंह के विशेष सानिध्य में दुर्गे माता की विशाल प्रतिमा की भव्य पूजा अर्चना प्रसाद वितरण एवं भंडारे के साथ मंदिर में लडा परिवार द्वारा स्थापना हुई। नगर के अनेकानेक समाजसेवी जिनमें प्रमुख रुप से दीपक माहेश्वरी बाबा सतीश माहेश्वरी चंद्रसेन माहेश्वरी अशोक माहेश्वरी कपिल माहेश्वरी अजय माहेश्वरी भुवनेश वार्ष्णेय अमित वार्ष्णेय राजेश माहेश्वरी सुभाष बाबू माहेश्वरी भुवनेश लड्डा रचना लड्डा दीप्ति लड्डा अभिनव लड्ढा अवधेश लड्ढा माहेश्वरी समस्त लड्डा परिवार की मौजूदगी रही।