कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मजिस्ट्रेट तैनात

download-3-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत मजिस्ट्रेट्स की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि 14 स्थानों पर तीन पालियों में 42 स्टेटिक, 05 जोन के लिए 05 जोनल मजिस्ट्रेट व 16 सेक्टर पर दो पालियों में 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। उनके साथ जोनल व सेक्टर पुलिस ऑफिसर भी बनाए गए हैं। 02 जोनल, 14 स्टेटिक व 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट आरक्षित रखे गए हैं।उन्होने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट अपने आवंटित सेक्टर में निरन्तर भ्रमण करते हुये स्थिति पर सतर्क दृष्टि रखेगें ,अपने सेक्टर के क्षेत्रान्तर्गत कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगें। सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने मोबाइल निरन्तर खुले रखेगें। सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट आबंटित डयूटी पाली पर नियत समय से 30 मिनट पूर्व पहुँचेगें। उन्होंने बताया कि 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट ड्यूटी केन्द्रों में कछला घाट उत्तरी (बदायूँ की तरफ), कछला घाट दक्षिणी (कासगंज की ओर), आफाक तिराहा उझानी (डॉ0 नईम के अस्पताल के सामने), तिराहा बाईपास उझानी (रैन बसेरा होटल के पास), मेडीकल कालेज बाईपास, बाईपास बीआरवी स्कूल बरेली रोड, दातागंज तिराहा, बडी ज्यारत बदायूँ, लालपुल तिराहा, मथुरिया चौक (नूरी मस्जिद), मंदिर बिरूआबाडी, जालन्धरी सराय चौराहा, नवादा चौकी, बिनावर थाना मुख्यालय हैं। 14 स्थानों पर 42 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं तथा 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट आरक्षित रखे गए हैं। उन्होने बताया कि 05 जोन व 16 सेक्टर बनाए गए हैं। 05 जोन में कछला, उझानी, बदायूँ-1, बदायूँ-2 व दातागंज हैं। सभी जोन के लिए जोनल मजिस्ट्रेट व जोनल पुलिस ऑफिसर नामित किए गए हैं। कछला के लिए उप जिलाधिकारी सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा, उझानी के लिए जिला राजस्व अधिकारी प्रवर्धन शर्मा, डिप्टी कलेक्टर जीत सिंह, डिप्टी कलेक्टर विनीत कुमार तथा उप जिला मजिस्ट्रेट धर्मेन्द्र कुमार सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। उन्होने बताया कि कछला जोन अन्तर्गत 03 सेक्टर-कछला घाट दक्षिणी (कासगंज की ओर), कछला घाट उत्तरी बदायूँ की ओर, कछला घाट से मण्डी समिति उझानी तक के लिए, उझानी जोन अन्तर्गत-01 सेक्टर मण्डी समिति उझानी से बाई पास होते हुए नौशेरा तिराहा तक तथा नगर उझानी, बदायूँ-1 जोन के अन्तर्गत-03 सेक्टर नौशेरा शेखूपुर तिराहा से लालपुल तिराहा तक, लालपुल तिराहा से कोतवाली के सामने से नवादा वॉच टावर तक, लालपुल तिराहा से कचहरी तिराहा तक, बदायूँ-2 जोन अन्तर्गत-03 सेक्टर कचहरी तिराहा से दातागंज तिराहा होकर नवादा चौकी, नवादा तिराहा से बिनावर होते हुये रसूलपुर पुलिया जनपद बदायूँ सीमा तक, नवादा तिराहे से कुँवरगांव होते हुये बदायूँ सीमा तक तथा दातागंज जोन अन्तर्गत-06 सेक्टर कचहरी तिराहा से सिविल लाइन होते हुये अलापुर तक, अलापुर से म्याऊँ तक म्याऊँ से उसावां बार्डर तक, मण्डी तिराहा से ककराला तक, ककराला मुख्य शहर से उरौलिया तिराहा तक, उरौलिया तिराहा से कस्बा उसहैत तक बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर में दो पालियों में 32-32 सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस ऑफिसर नामित किए गए हैं। इसी के साथ डिप्टी कलेक्टर राशि कृष्णा व पीडी डीआरडीए को जोनल मजिस्ट्रेट व 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट को आरक्षित रखा गया है। उन्होने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट अपने आवंटित सेक्टर में निरन्तर भ्रमण करते हुये स्थिति पर सतर्क दृष्टि रखेगें और किसी भी आपातकालीन स्थिति का संज्ञान होने पर तत्काल अपने जोनल मजिस्ट्रेट, उच्चाधिकारियों तथा जिला मजिस्ट्रेट के संज्ञान में लाते हुए समस्या का निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करेगें। अपने सेक्टर के क्षेत्रान्तर्गत कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगें। सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने मोबाइल निरन्तर खुले रखेगें। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट आवंटित डयूटी पाली पर समय से पहुँचेगे और अपने प्रतिस्थानी के आने पर ही सेक्टर छोडेगें। सभी जोनल मजिस्ट्रेट अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ प्रतिदिन बैठक करते हुये जायजा लेगें। यह आदेश श्रावण माह की समाप्ति ( दि० 04-07-2023 से दि० 31-08-2023) तक निरन्तर प्रभावी रहेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने आवंटित स्टेटिक केन्द्र पर उपस्थित रहकर स्थिति पर सतर्क दृष्टि रखेगें और किसी भी आपातकालीन स्थिति संज्ञान होने पर तत्काल अपने जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट उच्च अधिकारियों तथा उनके संज्ञान में लाते हुए समस्या का निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करेगें। अपने स्टेटिक क्षेत्रान्तर्गत कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगें। सभी मजिस्ट्रेट/पुलिस अधिकारी अपने जोनल मजिस्ट्रेट के निरन्तर सम्पर्क में रहेगें एवं अपने मोबाइल निरन्तर खुले रखेगें एवं काल आने पर शीघ्र रिसीव करेगें। उन्होंने सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट आबंटित डयूटी पाली पर नियत समय से 30 मिनट पूर्व पहुँचेगें और अपने प्रतिस्थानी के आने पर ही अपना तैनाती स्थल छोडेगें व अपनी पाली के दौरान घटित महत्वपूर्ण घटनाओं आदि की जानकारी से प्रतिस्थानी को अवगत करायेगें। सभी जोनल मजिस्ट्रेट अपने स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ प्रतिदिन बैठक करते हुये स्थिति का जायजा लेगें उक्त आदेश श्रावण माह (दि० 04-07-2023 से 31-08-2023 तक) समाप्ति तक निरन्तर प्रभावी रहेगा। तैनात किये गये मजिस्ट्रेट जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेगें। यदि किसी अधिकारी का स्थानातंरण होता है तो उनके स्थान पर उनके प्रतिस्थानी द्वारा उक्त डयूटी सम्पादित की जायेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights