कांग्रेस की कई ब्लाक और न्याय पंचायतों की समीक्षा बैठक हुई

WhatsApp-Image-2023-07-02-at-5.54.10-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। बिसौली में ब्लॉक कांग्रेस बिसौली, ब्लॉक कांग्रेस वजीरगंज ब्लॉक कांग्रेस इस्लामनगर, एवं ब्लॉक कांग्रेस वजीरगंज के न्याय पंचायत अध्यक्षों एवं ब्लॉक अध्यक्षों की एक समीक्षा बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे ।समीक्षा बैठक पर उपस्थित ब्लॉक अध्यक्षों एवं न्याय पंचायत अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि 1 हफ्ते के अंदर चारों ब्लॉकों में सभी न्याय पंचायत अध्यक्षों एवं ब्लॉक अध्यक्षों एवं प्रभारी जिला सचिव द्वारा पुनः संगठन का अवलोकन करते हुए ग्राम पंचायत तक कमेटी गठन होना आवश्यक है ,उसके बाद पुनः एक बैठक होगी जिसमें की ग्राम पंचायत अध्यक्षों को बुलाकर उनसे बूथ कमेटी का गठन करने का कार्य शुरू होगा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप का ने कहा कि मैंने बहुत छोटे कार्यकर्ता से अपना काम शुरू किया था और आज पार्टी ने मुझे इतना महत्वपूर्ण दायित्व दिया है केवल मेरे काम की वजह से ,मेरा आपसे अनुरोध है आप लोग भी संगठन के प्रति जागरूक होकर संगठन का कार्य करें और संगठन में आगे बढ़ें। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सोमेंद्र सिंह ने एवं वीरेश तोमर ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा यह कार्य निश्चित रूप से 1 सप्ताह के अंदर गठन होना चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्य महासचिव रजनी सिंह ने कहा कि पार्टी में संगठन के कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होती है और वह जब अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तो निश्चित रूप से पार्टी जो उनके अधिकार हैं उनको भी ध्यान में रखेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ राम रतन पटेल ने कहा कि जो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अपने दायित्व को निर्वहन करेंगे तो निश्चित रूप से जिला कांग्रेस कमेटी भी सम्मानित भी करेगी ।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव ठाकुर लोकपाल सिंह जिला महासचिव और सह प्रभारी बिसौली कृष्णवीर मौर्य, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के अध्यक्ष मोरपाल प्रजापति एडवोकेट, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला चेयरमैन हाजी नुसरत अली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव उमेश मिश्रा जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अवनीश सिंह जिला संगठन मंत्री कल्लू शर्मा, नगर कांग्रेस कमेटी वजीरगंज के अध्यक्ष सोनपाल शाक्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिसौली के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आसफपुर के अध्यक्ष नरेश पाल सिंह यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी इस्लामनगर के अध्यक्ष हरप्रसाद शर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी वजीरगंज के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने उपस्थित पदाधिकारी को आश्वासन दिया कि हम आठ दिन के अंदर अपनी कमेटियां गठन करके जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को सौप देंगे इस अवसर पर राजपाल सिंह, प्रवेश कुमार अशफाक हुसैन, तेजपाल सिंह, जमुना सिंह, राजपाल ,शोएब अख्तर प्रवेश कुमार यीशु खान इश्तियाक मियां आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव ने किया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों का आभार कांग्रेस की महिला नेत्री मीना शाक्य ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights