मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 29 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

तथ्यों के आधार पर बात करें: पीएम

June 27, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वोट बैंक की भूखी पार्टियां समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर मुसलमानों में भ्रम फैला रही हैं। सुप्रीम कोर्ट कहता है कि यूसीसी लागू करो लेकिन वोट बैंक के भूखे ये लोग नहीं चाहते हैं। इसके नाम पर लोगों को भड़काने का काम किया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि अगर एक परिवार में सदस्यों के लिए अलग-अलग व्यवस्था हो तो परिवार नहीं चल सकता। ऐसे ही एक देश में लोगों के लिए अलग-अलग कानून कैसे हो सकता है? उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुसलमानों के पास तथ्यों के साथ जाने और उन्हें समझाने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लखनऊ की रीना चौधरी से बात की। जिसमें रीना ने पीएम मोदी से सवाल पूछा कि समान नागरिक संहिता को लेकर विपक्षी दल मुस्लिम समुदाय को भ्रमित कर रहे हैं। हम मुस्लिम समुदाय को कैसे समझाएं? इस पर पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जवाब दिया और कहा कि तथ्यों के आधार पर बात करें। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसी तरह तीन तलाक को भी खत्म नहीं किया गया था। मुस्लिम महिलाओं के साथ अन्याय किया जा रहा था। इससे मुस्लिम परिवार पूरे तबाह हो जाते हैं लेकिन वोट बैंक के लिए न्याय नहीं किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि मुस्लिम बहुल देश भी तीन तलाक लागू नहीं करते हैं। मुस्लिम बहुल देशों में भी तीन तलाक बंद कर दिया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने वालों ने पसमांदा मुसलमानों के साथ अन्याय तो किया ही है उनका शोषण भी किया है। पसमांदा मुसलमानों को बराबरी का हक नहीं मिलता है। उन्हें नीचा समझा जाता है। यही कारण है कि ये समाज अभी भी बहुत पिछड़ा हुआ है। भाजपा देश के हर नागरिक के विकास के लिए सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ काम कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights