मिशन-2024 का किया शंखनाद, जनसभा में विपक्ष को लताड़ा

00000
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

वाराणसी। देश की सियासत की धुरी बन चुकी बनारस की धरती से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मिशन-2024 का शंखनाद किया। रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जन-जन खुशहाल, विकास अपार, डबल इंजन की सरकार का नारा दिया। साथ ही विपक्ष पर भी हमला बोला। इस दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र भी दिया। इसके बाद वे करखियांव स्थित पैक हाउस रवाना हो गए। वहां से बनारसी लंगड़ा आम, मिर्च सहित अन्य उत्पादों को दुबई के लिए हरी झंडी दिखाएंगे।सोमवार को वाराणसी आगमन के बाद सीएम योगी ने सबसे पहले काशीपुराधिनाथ और काशीपुराधिपति का आशीर्वाद लिया। काशी विश्वनाथ मंदिर में शिखर दर्शन के बाद गर्भगृह मे प्रवेश किया। मंदिर के अर्चक श्रीकांत मिश्र ने षोडशोपचार पूजन कराया। गर्भ गृह से बाहर आकर सीएम ने फिर से शिखर का दर्शन किया। आम चुनाव 2024 की सुगबुगाहट के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मिशन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से की। केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जनसभा में सीएम डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को बताने के साथ ही जन मानस की नब्ज भी टटोला। अगले साल आम चुनाव के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा। सीएम योगी ने कहा कि देश सुरक्षा, समृद्धि और सुशासन से आगे बढ़ता है। उन्होंने पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा का जिक्र किया। कहा कि अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन वहां की संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो स्वागत हुआ, वह दुनिया में भारत का गौरव और बढ़ाता है। आगे कहा कि पीएम मोदी ने सुशासन का मॉडल दुनिया में पेश किया है। इसके चलते वो आज जिस देश में जाते हैं उस देश का सर्वोच्च सम्मान उन्हें मिल रहा है। सीएम योगी ने कहा कि भारत में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जाता है, जबकि पाकिस्तान में लोग भूखे-नंगों की तरह एक-दूसरे से राशन के लिए लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने वाराणसी में विकास का जिक्र किया। कहा कि हाल के वर्षों में वाराणसी में यातायात की सेवाएं, वायु सेवा, जलसेवा और सड़क सेवा के साथ रेल सेवा कई गुना बढ़ी हैं। हाईवे का जाल बिछ गया है। कोई कहीं से कभी भी वाराणसी आ सकता है। वाराणसी से प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ समेत कई बड़े शहर फोरलेन से जुड़ चुके हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, यूपी सरकार के कई मंत्री और स्थानीय विधायक मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights