मेरठ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज मेरठ में जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। खराब मौसम के कारण उप मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को उड़ने की क्लियरेंस नहीं मिल पाई। तय कार्यक्रम के अनुसार डिप्टी सीएम पहले शामली जाते जहां उन्हें जे वैश्य इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करनी थी। अब वह शामली जाएंगे या नहीं यह स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम सीधा मेरठ पहुंचेंगे। मेरठ में कुछ देर सर्किट हाउस में रुककर वे विक्टोरिया पार्क में तीन बजकर 45 मिनट पर वे जनसभा को संबोधित करते। फिलहाल मेरठ में शनिवार देर रात से लगातार बारिश जारी है। डिप्टी सीएम के आज जनसभा को संबोधन के बाद निर्माणाधीन व विकासशील परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी प्रस्तावित है। उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल डिप्टी सीएम की प्रतीक्षा की जा रही है। जनसभा स्थल पर भारी भीड़ मौजूद है।