मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 29 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कल से एक जुलाई तक यूपी में ‘बिजली खोजो अभियान’ चलाएगी आप

June 25, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। बिजली कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी कल सोमवार से पूरे प्रदेश में बिजली खोजो अभियान चलाएगी और दो जुलाई को प्रदेश भर में लालटेन जुलूस निकालेगी। आम आदमी पार्टी के सांसद व नेता संजय सिंह ने रविवार को लखनऊ में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हम बिजली कटौती को लेकर आंदोलन करेंगे। आम लोगों के लिए एक नंबर जारी किया जाएगा और उनसे अपील की जाएगी कि उनके क्षेत्र में कितनी देर बिजली आ रही है इसे लेकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालें और सीएम व पीएम को टैग करें। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी केंद्र की ओर से लाए जा रहे विद्युत उपभोक्ता अधिकार अधिनियम में संशोधन का भी विरोध करेगी। इसके तहत रात में बिजली की दरें 20 फीसदी तक महंगी करने की तैयारी है। आप यूपी में भी बिजली दरो में वृद्धि करने के प्रस्ताव का भी विरोध करेगी। सांसद संजय सिंह ने कहा कि केंद्र और यूपी के बीच खींचतान के कारण यूपी की जनता भुगत रही है। मंत्री की एमडी और एमडी की मंत्री नहीं सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीखना चाहिए। दिल्ली में 24 घंटे मुफ्त बिजली दी जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights