आगरा में राजनाथ सिंह बोले- बीजेपी लोकतंत्र का गला घोंट रही

download-27
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आगरा। मोदी सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के आखिरी चरण में भाजपा ने घर-घर संपर्क अभियान की तैयारी कर ली है। इसी के तहत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार की सुबह आगरा पहुंचे। उनकी पहली जनसभा फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के कागारौल में हुई। यहां उन्होंने कहा कि आज 25 जून का दिन है। इसी दिन 1975 में आपातकाल लगाया गया था और लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया था। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी लोकतंत्र का गला घोंट रही है तो हिमाचल, कर्नाटक, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार कैसे बन गई। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा को लेकर शनिवार को जीआईसी मैदान में भूमि पूजन कराया गया था। कागारौल के किदवई इंटर कॉलेज मैदान में होने वाली जनसभा के लिए कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर व अन्य अधिकारियों ने मुआयना भी किया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि रक्षा मंत्री संगठन के साथ ही प्रदेश का नेतृत्व भी कर चुके हैं। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्षी दल केवल आलोचना तक सीमित रह गए है। भाजपा ने जनता का विश्वास जीता है। यही कारण है कि अब विपक्षी दल एकजुट होने का दिखावा कर रहे हैं, लेकिन आगामी चुनाव में विपक्ष का पूरी तरह सफाया हो जाएगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, जीएस धर्मेश, अशफाक सैफी, निर्मला दीक्षित, हेमेंद्र शर्मा, डॉ. यादवेंद्र शर्मा, हेमंत भोजवानी, नवीन गौतम, गौरव शर्मा, सुनील कर्मचंदानी आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights