देश न साम्यवाद से चलेगा, न वामपंथ से चलेगा, अब देश रामराज्य से चलेगा : भूपेन्द्र चौधरी

WhatsApp-Image-2023-06-22-at-5.32.36-PM-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 9 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बदायूँ लोकसभा क्षेत्र का प्रबुद्ध सम्मेलन बदायूँ शहर के कृष्णा लॉन में संपन्न हुआ। प्रबुद्ध सम्मेलन में लोकसभा क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, वरिष्ठजनों, चिकित्सक, शिक्षक, इंजीनियर, वकील, खिलाड़ी आदि जैसे महानुभाव लोगों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा बदायूँ से मेरा बहुत पुराना गहरा नाता है जब मैंने संभल लोकसभा से चुनाव लड़ा तो बिसौली विधानसभा संभल में ही आती थी मुझे बिसौली के लोगों ने बहुत प्यार और सम्मान दिया। भाजपा के एजेंडा में राष्ट्रवाद, धारा 370, राम मंदिर का निर्माण था,

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

ऐसे सभी एजेंडा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्ण किया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के संकल्प पत्र में उल्लेखनीय सभी वादों को मोदी सरकार ने पूर्ण किया है। उन्होंने कहा अब देश ना साम्यवाद से चलेगा, ना वामपंथ से चलेगा, अब देश रामराज्य से चलेगा। भारत की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री कार्य कर रहे हैं। अब देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेतृत्व में सड़क निर्माण की गति बहुत तेजी से बड़ी है। 2014 से अब तक हाय हाईवे का निर्माण तेजी से हो रहा है। सरकारी योजनाएं पिछली सरकारों में केवल जातिवाद, भेदभाव और संप्रदायवाद से संचालित होती थी लेकिन डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रही हैं। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में दंगा और गुंडा चरम सीमा पर थे, योगी सरकार आने के बाद प्रदेश में ना कोई दंगा, ना कोई गुण्डा बाकी सब चंगा, आज प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी विदेशी दौरे पर जाते हैं उनको जो सम्मान मिलता है

वह 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान है। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन का कार्य बहुत तेजी से आगे बढ़ा है। पिछले नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने समूचे प्रदेश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा मोदी सरकार के 9 सालों में गरीब, शोषित, वंचितों की आवाज उठाने के लिए कार्य किया गया है। देश में लंबे समय तक परिवारवाद, जातिवाद, भेदभाव और क्षेत्रवाद पर राजनीति हुई है, लेकिन 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार में सिर्फ सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित कार्य हुए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री बी०एल० वर्मा ने कहा देश में 2014 से पहले निराशा का माहौल था तत्कालीन सरकार के 12 हजार करोड़ के घोटाले उजागर हुए थे, देश के सरकारी धन को लूटा जा रहा था।

2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त 9 साल पूर्ण हुए हैं। मोदी सरकार के किसी भी मंत्री पर कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का प्यार और स्नेह सदैव बदायूँ के कार्यकर्ताओं को मिलता रहता है। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रबुद्धजनों से आवाहन किया। सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य ने कहा मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर महाजनसंपर्क अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों में बदायूं लोकसभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुटता से परिश्रम से कार्य कर रहे हैं मैं सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करती हूं। प्रदेश मंत्री डी०पी० भारती ने कहा भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं, डबल इंजन की सरकार दलित, शोषित, वंचित, किसानों और नौजवानों को समर्पित सरकार है।

जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा मोदी सरकार ने पीएम आवास योजना, शौचालय, जनधन योजना, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, मुद्रा योजना, आयुष्मान कार्ड और किसान सम्मान निधि जैसी तमाम योजनाएं देश के 140 करोड़ देशवासियों को दी है। सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 में भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा प्रदेश अध्यक्ष की कार्य कुशलता से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठनात्मक ढांचा बहुत मजबूत हुआ है और 2024 में बदायूं लोकसभा में पुनः कमल खिलेगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights