मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 29 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

2604 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देंगे सौगात

June 17, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गोरखपुर।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर को 2604 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 727 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वह 2427.63 करोड़ रुपये के 692 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 176.83 करोड़ रुपये के 35 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। विकास के इन कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण समारोह 20 जून को प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के हाथों मिलने वाली सौगात (शिलान्यास) में जल निगम (ग्रामीण) के तहत गांव-गांव नल से पेयजल की परियोजनाएं सर्वाधिक हैं। इसके साथ ही वह बरसात से पूर्व बाढ़ बचाव की कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। सीएम योगी की अगुवाई में प्रदेश के हर गांव में नल से जल पहुंचाने की कार्ययोजना पर तेजी से काम हो रहा है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए वह गोरखपुर में जल निगम (ग्रामीण) की 623 परियोजनाओं का शिलान्यास करने जा रहे हैं। पेयजल के इन प्रोजेक्ट्स पर 2427 करोड़ 63 लाख 11 हजार रुपये खर्च होंगे। पेयजल की इन परियोजनाओं का लाभ जनपद के ग्रामीण इलाकों को आच्छादित करने वाली पिपराइच, गोरखपुर ग्रामीण, चौरीचौरा, कैम्पियरगंज, बांसगांव, खजनी, चिल्लूपार, सहजनवा विधानसभा क्षेत्र की जनता को मिलेगा। जिले के 623 गांवों में पेयजल के लिए इन परियोजनाओं की लागत करीब दो करोड़ से लेकर करीब आठ करोड़ रुपये की है। सीएम के हाथों जिन 35 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण होना है उनमें बाढ़ खंड, ड्रेनेज खंड, बाढ़ खंड-2 द्वारा कराए गए राप्ती, घाघरा, रोहिन व गुर्रा नदी से संबंधित बाढ़ बचाव के कार्य सर्वाधिक (24) हैं। इन 24 परियोजनाओं पर 105 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत आई है। साथ ही लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पर्क मार्ग के कार्यों की अधिकता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इन प्रमुख विकास कार्यों का भी होगा लोकार्पण

  • संकेत राजकीय मूक बधिर विद्यालय गोरखपुर में विद्यालय भवन व आवासीय भवन – लागत 4 करोड़ 68 लाख।
  • कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चरगांवा (नार्मल परिसर) में छात्रावास – 1 करोड़ 77 लाख।
  • कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पाली में छात्रावास – 1 करोड़ 77 लाख।
  • कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पिपरौली में छात्रावास – 1 करोड़ 77 लाख।
  • बीआरडी मेडिकल कॉलेज में छात्रावास का जीर्णोद्धार – 4 करोड़ 63 लाख।
  • गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स स्टेडियम (पैवेलियन) का निर्माण – 4 करोड़ 84 लाख।
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights