मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 29 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 22.2 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गंगा एक्सप्रेस-वे मील का पत्थर साबित होगा:अरविंद यादव

June 5, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास तीर्थ अवलोकन कार्यक्रम के निमित्त संसदीय क्षेत्र बदायूं में स्थित नागपुर (बिसौली) पर चल रहे “गंगा एक्सप्रेस वे” निर्माण कार्य का भाजपाइयों ने अवलोकन कर कार्यकताओं को संबोधित किया।हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन/ बदायूँ लोकसभा के क्लस्टर प्रभारी अरविंद यादव ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे की सौगात उत्तर प्रदेश को दी है जोकि मील का पत्थर साबित होगी गंगा एक्सप्रेसवे का सर्वाधिक भाग जनपद बदायूं है। इसका सर्वाधिक लाभ भी बदायूं की जनता को मिलेगा। मोदी सरकार ने पूरे देश में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को बहुत मजबूत किया है उत्तर प्रदेश भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सर्वाधिक एक्सप्रेस वाला प्रदेश बना है। मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करके भारत की विकास यात्रा को आगे बढ़ाया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

साँसद डॉ० संघमित्रा मौर्य ने कहा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बाद किसान, व्यापारियों और उद्यमियों को लाभ मिलेगा और नौजवानों के रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। बदायूँ के किसान आसानी से अपनी फसलों की बिक्री के लिए बड़ी मंडियों तक ले जा सकेंगे। इसके साथ ही बदायूँ जो पहले दिल्ली और लखनऊ से दूर, विकास से अछूता था वो जनता का सपना अब जल्दी साकार होगा।प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कहामोदी काल को 9 साल पूरे हो गए हैं। नौ साल में रोड कनेक्टिविटी, एयर कनेक्टिविटी, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसी बुनियादी जरूरतों पर बेहतर परिणाम आये हैं। 2014 से पहले का भारत और 2023 के भारत में अभूतपूर्व परिवर्तन दिखाई देता है।जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा मोदी सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर का कायाकल्प आने वाले दिनों में भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाना चाहते हैं इस कड़ी में देश में आधारभूत संरचना का विकास काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है हर सेक्टर में काम किया जा रहा है देश में दूरसंचार और डिजिटल क्रांति के तहत भी इंफ्रास्ट्रक्चर में बहुत बड़ा परिवर्तन हो रहा है।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास का पहिया चारों तरफ आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री की कार्य कुशलता से हम विकसित भारत की ओर अग्रसर है।सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 साल में हिंदुस्तान में विकास की गौरवमयी यात्रा का सपना साकार किया है, हिंदुस्तान का मस्तिष्क दुनिया में ऊंचा हुआ है।बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा भारत पर 70 साल तक शासन करने वाली सरकारें सदैव भ्रष्टाचार में घुली रहीं, विकास के नाम पर जनता के साथ छलावा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 साल में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का कार्य पूरे विश्व को दिखाया है।तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपाइयों ने केक काटा और कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ,पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, जिला पंचायत सदस्य पूनम यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आरएस पाल दुर्गेश वार्ष्णेय विश्वजीत गुप्ता सनवीर पाल सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights