मोदी सरकार के नौ साल, सिर्फ सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित: अरविंद यादव

WhatsApp-Image-2023-06-04-at-7.01.15-PM-1-2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ : शहर के कृष्णा लॉन में मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रेसवार्ता आयोजित की, जिसमें मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार में पर्यटन निगम के चेयरमैन/पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बदायूँ लोकसभा के क्लस्टर प्रभारी श्री अरविंद यादव और माध्यमिक शिक्षा मंत्री/ प्रभारी मंत्री बदायूँ श्रीमती गुलाब देवी ने पत्रकारों को संबोधित किया।हरियाणा सरकार में पर्यटन निगम के चेयरमैन/बदायूँ लोकसभा के क्लस्टर प्रभारी श्री अरविंद यादव ने कहा बीते 9 सालों देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा है। देश के सभी नागरिक इस अभूतपूर्व विकास के साक्षी रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है एवं विश्व को मार्ग दिखा रहा है। मोदी सरकार द्वारा न केवल वंचित, शोषित लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा बल्कि उनका सशक्तिकरण भी किया है। आज दुनिया के बड़े-बड़े अर्थशास्त्री, विश्लेषक, विचारक सभी एक स्वर में कह रहे हैं कि 21वीं सदी भारत की सदी है। मोदी सरकार के नौ साल के नौ प्रमुख आधार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, नवाचार, दृढ़ इच्छाशक्ति, भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर जीरो टोलरेंस, नीतिगत पहल, साहसिक निर्णय तथा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास रहा है। आज भारत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, विकास की अभूतपूर्व यात्रा प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण संभव हुआ है। यह एक सुखद संयोग है भारत अपने स्वतंत्रता के अमृत काल में है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमृत काल के सभी लक्ष्यों की प्राप्ति हो रही है। यदि आज हमारा देश विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है तो इसका कारण है बीते 9 वर्षों में समग्र दृष्टिकोण तैयार किया गया मजबूत आधार है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

माध्यमिक शिक्षा मंत्री/प्रभारी मंत्री श्रीमती गुलाब देवी ने कहा 2014 में पदभार संभालने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर नीति में “भारत प्रथम” के संकल्प को स्थापित किया है। इन 9 वर्षों में सर्वांगीण, सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी विकास ने सुनिश्चित किया है कि इस विकास यात्रा में कोई व्यक्ति, कोई वर्ग, कोई भू-भाग और देश का कोई कोना पीछे नहीं छूटना चाहिए। अंतोदय के उद्देश्य को साकार करने और समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं और पहल का लाभ मिल सके, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों के कारण आज संभव हुआ है। 9 सालों में युवाओं को नए अवसर मिले हैं,किसान समृद्धि हैं,गरीबों के जीवन में सुधार आया है, महिलाओं का उत्थान हुआ है,श्रमिकों को सम्मान मिला है।साँसद डॉ० संघमित्रा मौर्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और दूर दूरदर्शिता के कारण भारत विकसित भारत की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है, हमारी सरकार के मूल में लोक कल्याण की भावना निहित है।भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।इस मौके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights