कछला गंगा में भागवत कथा का कलश विसर्जन करने आए 5 लोग गंगा में डूबे दो लापता

WhatsApp-Image-2023-06-03-at-6.24.51-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कछला| कोतवाली उझानी क्षेत्र के कछला मे स्थित माँ भागीरथी गंगा में भागवत कथा का कलश विर्सजन करते समय पाँच लोग डूब गए । गंगा में डूब रहे लोगों की चीख – पुकार की आवाज सुन घाट पर मौजूद गोताखोरों ने तीन लोगों को बाहर निकाल लिया वहीं दो लोग गंगा मे लापता हो गए ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पुलिस गोताखोरों की मदद से गंगा मे लापता दोनों युवको को तलाश रही है। युवकों के गंगा में लापता होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शनिवार की सांय 4 बजे के करीब उझानी कोतवाली क्षेत्र के भागीरथी कछला गंगा घाट पर भगवत कथा का कलश विसर्जन करने आए 5 लोग गंगा में डूब गए।

गंगा में डूब रहे लोगों की चीख पुकार सुन घाट पर मौजूद पीएसी के गोताखोर व स्थानीय गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी और गंगा में डूब रहे तीन लोगों को गंगा से निकाल लिया । जबकि जिला कासगंज क्षेत्र के भटोना निवासी आनन्द (30) पुत्र भरत सिंह व जिला कासगंज क्षेत्र के नगला गोकुल भटोना निवासी अभय (20) पुत्र उदयवीर गंगा में लापता है।

गंगा में दोनों लापता युवकों को पुलिस पीएसी के गोताखोरों व स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा में तलाश कर रही है । फिलहाल उनके लापता होने से परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक गोताखोर गंगा में डूबे दोनो युवकों को तलाश रहे है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights