भाजपा सांसद ने महासंपर्क अभियान के दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई

WhatsApp-Image-2023-06-02-at-7.21.45-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। भाजपा सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 9 साल सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के पूरे होने पर सभी को बधाई दी तथा विधानसभा बिल्सी में मंडी समिति गेस्ट हाउस प्रांगण में महासम्पर्क अभियान के तहत बिल्सी विधायक हरीश शाक्य एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक कर सार्थक चर्चा की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इसके बाद विधानसभा सहसवान में जिला पंचायत गेस्ट हाउस प्रांगण में महासम्पर्क अभियान के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सार्थक चर्चा और वार्ता की। कार्यकर्ता बन्धुओ एवं पदाधिकारी के साथ सहभोजन किया। पत्रकार बन्धुओं से मिलकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां एवं योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में सांसद ने 9 साल पूरे होने पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी ने जनकल्याण के लिए अनेकों योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभ दिया है व पूरे विश्व में भारत को एक अलग पहचान दिलाई है।

कार्यक्रम में बिल्सी विधायक हरीश, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, गगन राठी, शेखर सक्सेना, प्रदीप चौधरी, सुभाष शर्मा, सौरभ महेश्वरी, अवढर शर्मा, पियूष महेश्वरी, संजीव पहलवान, अनुराग दीक्षित, मनीष महेश्वरी अनुज महेश्वरी, आर एस पाल, महेश शर्मा, जय देवी शास्त्री आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights