मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

प्रदेश में पहले की तरह ही अपराध व अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी 

May 31, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। नवनियुक्त कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार ने कहा कि प्रदेश में अपराध व अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है ये आगे भी जारी रहेगी और हम दंगामुक्त यूपी की संकल्पना को मजबूत करेंगे। नवनियुक्त डीजीपी बुधवार को मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपी में बीते वर्षों में एक भी दंगा नहीं हुआ है। यहां अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में पेट्रोलिंग और सघन चेकिंग की जाएगी और संगठित अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। नए डीजीपी विजय कुमार ने सेवानिवृत्त हुए कार्यवाहक डीजीपी आरके विश्वकर्मा से कार्यभार संभाल लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

नए डीजीपी ने गिनाईं 15 प्राथमिकताएं
1. यूपी में अपराध माफियाओं के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।
2. जिला स्तर पर थानावार माफिया और टॉप टेन अपराधियों का चिन्हीकरण करके कठोर कार्रवाई की जाएगी।
3. अवैध मादक पदार्थ, जहरीली शराब और ड्रग्स के कारोबार में लिप्त माफिया और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
4. दंगामुक्त उत्तर प्रदेश की संकल्पना को मजबूत करते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
5. पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने और कम्युनिटी पुलिस की संकल्पना को साकार करने के लिए मॉनिटरिंग होगी। 
6. पुलिस बल को सशक्त बनाने के लिए तकनीकी और व्यवसायिक दक्षता बढ़ाई जाएगी। 
7. भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों पर लगातार प्रहार जारी रहेगा। 
8. पुलिसकर्मियों के आचरण और व्यवहार में सुधार सर्वोच्च प्राथमिकता पर रहेगा। 
9. कुख्यात अपराधियों और माफिया तत्वों को सजा दिलाने के लिए अभियोजन और शासन के बीच तालमेल और बेहतर किया जाएगा। 
10. नागरिक सेवाओं तथा लोक शिकायतों के निवारण के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। 
11. थाने पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायतों को संवेदनशीलतापूर्वक सुनकर तुरंत एफआईआर दर्ज करा कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
12. महिलाओं की सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड के जरिए और भी सशक्त कार्रवाई की जाएगी।
13. नागरिकों को सुगम यातायात के लिए ट्रिपल ई यानि इंफोर्समेंट, इंजीनियरिंग और एजुकेशन के सिद्धांत पर काम किया जाएगा।
14. एटीएस और एसटीएफ को और मजबूत करके उन्हें पर्याप्त संसाधन और जनशक्ति उपलब्ध कराई जाएगी।
15. हादसों और आकस्मिक घटनाओं में रिस्पांस टाइम में सुधार और विस्तार के साथ ही जिम्मेदारी सुनिश्चित कराई जाएगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights