मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

वनस्पति विज्ञान की छात्राओं ने किया जैव विविधता का सर्वेक्षण

May 30, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। पर्यावरण दिवस 5 जून तक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जाने वाले लाइफ मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय आवास विकास के वनस्पति विज्ञान की छात्राओं ने कादरचौक एवं उझानी ब्लॉक के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जैव विविधता का सर्वेक्षण कर शोधपरक अध्ययन किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए रिपोर्ट तैयार की। सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं के सहयोग से वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ सरिता के निर्देशन में छात्र-छात्राओं का दल ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वेक्षण कर शोधपरक अध्ययन करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए आम जनता को जागरूक किया। डॉ सरिता ने बताया कि यह अभियान 5 जून पर्यावरण दिवस तक बदायूं जनपद के सभी तहसीलों में चलाया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए जैव विविधता बचाए रखने के लिए आम जनता को जागरूक करते हुए डॉ सरिता ने कहा कि जल जंगल और जमीन की सुरक्षा से ही मानव जीवन की रक्षा होगी और इसके लिए जैव विविधता को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। सर्वेक्षण टीम को प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता, क्षेत्रीय वन अधिकारी रविंदर सिंह बिष्ट, रेंजर नरेश कुमार सिंह ने शुभकामनाएं प्रदान कर रवाना किया। उप रेन्जर शुभम प्रताप सिंह,पर्यावरण विद भुवन चन्द्र बेलवाल, डॉ गौरव कुमार सिंह आदि ने सहयोग प्रदान किया। सर्वे टीम में अंजलि अग्रवाल, सुरभि शर्मा अंकिता शर्मा अर्पिता शर्मा, भूमि आरती शाक्य आदि ने सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights