मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दरोगा ने फाल्ट ठीक करने जा रहे लाइनमैन को धुना

May 30, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मेरठ। पुलिस मुफ्तखोरी से बाज नहीं आती है। यही कारण है कि ऐसी और पंखे में बैठने वाले अधिकारियों को बिजली बिल भरने में पसीने छूटने लगते हैं। ऐसा ही कुछ खरखौदा थाने का मामला हुआ। थाने पर 35 हजार रुपये बिजली बिल बकाया है। बिल जमा करने के बजाय दरोगा लाइनमैन से उलझ गया। गुस्साए विद्युतकर्मी ने थाने की बिजली काट दी गई। बताया गया कि मंगलवार को क्षेत्र में लगे माता मेले में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई तो लाइनमैन फाल्ट ठीक करने पहुंचा लेकिन यहां थाने के दरोगा ने उसे घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी। वहीं थाने के अधिकारी घटना की जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जानकारी के अनुसार खरखौदा में कोल रोड पर दो दिवसीय माता मेले का आयोजन चल रहा है। जहां इस रोड पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु आ जा रहे हैं। मंगलवार दोपहर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसी रोड पर भीड़भाड़ वाले स्थान पर रखें ट्रांसफार्मर में चिंगारी निकलने की शिकायत बिजली घर पर दर्ज कराई। शिकायत पर संविदा कर्मी हरपाल फाल्ट ठीक करने के लिए चला, लेकिन माता मेले को लेकर पहले ही बैरिकेडिंग किए बैठी पुलिस से उसने सारा वाकया बताया। यहां थाने की बिजली का हवाला देते हुए वर्दी की हनक में दरोगा ने विद्युत कर्मी को जमकर पीटा। विद्युत कर्मी ने इस घटना की जानकारी थाना प्रभारी को दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में उसने अपने विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया तथा खरखौदा थाना पर बकाया करीब 35 हजार के बकाया बिल को लेकर थाने का कनेक्शन काट दिया। उधर विद्युत कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। पीड़ित विद्युत कर्मी ने एसएसपी से शिकायत की है। 

वहीं पुलिस ने अपनी क्रिकेट बचाने को लेकर किसी प्राइवेट व्यक्ति से ही लाइन सुचारू कराली। थाना इंस्पेक्टर राजीव कुमार ऐसी किसी घटना से अनभिज्ञता जता रहे हैं। उधर खरखौदा विद्युत उपखंड अधिकारी ने भी थाना पर दस लाख का बकाया बताते हुए विद्युत कनेक्शन काटने की सहमति जताई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights