मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 29 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 22.2 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली में महिला पहलवानों के पुलिस उत्पीड़न की निंदा की

May 29, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। समाजवादी महिला सभा की समीक्षा बैठक एक निजी बैंकट लॉन में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अथिति के रूप में समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव मौजूद रहीं व अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष संतोष कश्यप ने की। बैठक को मुख्य अथिति के रूप में संबोधित करते हुए महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव में कहा कि समाजवादी पार्टी ने सदैव महिलाओं का सम्मान किया है,उत्तर प्रदेश में जब जब सपा सरकार बनी है तब तब महिलाओं के लिये तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया गया है।आज जब देश व प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

तब दिल्ली में जंतर मंतर पर बैठीं महिला पहलवानों के साथ आतंकवादियो जैसा सलूक किया जा रहा है।देश की राजधानी में खुलेआम जिस प्रकार महिलाओं के साथ अभद्रतापूर्ण व्यबहार किया जा रहा है यह देश के लोक तंत्र पर एक कलंक के समान है।उत्तर प्रदेश के महिलायें तथा लड़कियां बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं।आने वाले समय देश व प्रदेश की यह आधी आबादी भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ने का काम करेगी। नि0 जिलाध्यक्ष संतोष कश्यप ने कहा कि बदायूँ जिला सदैव समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है,पिछले कुछ समय मे इन भाजपा नेताओं ने बदायूँ की भोली भाली जनता को बहला दिया था परंतु बदायूँ की आधी आबादी सहित सभी लोग इनके छल को समझ चुके हैं तथा आने वाले लोकसभा चुनावों में इनको सबक सिखा कर ही दम लेंगे।उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के रहते कन्या विद्या धन,वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन जैसी जनउपयोगी योजनाए चलाई गई जो इस भाजपा सरकार में बन्द करके अपनी महिला विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। इस मौके पर रूपा यादव,सबीना खान,छाया यादव,नूरी अफ्शा,मिथिलेश कश्यप,विनीता कश्यप,इमा इज़हार,आरती ठाकुर,आशा यादव,ज्योति वाल्मीकि,शब्बो,बबली यादव,वीरेश यादव,माला शर्मा,प्रेमलता जाटव,नीतू ठाकुर,नईमा,छाया सिंह आदि सहित सैकड़ों महिलाये मौजूद रहीं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights