अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने शैलेश पाठक को आधुनिक मालवीय की उपाधि से किया सम्मानित

WhatsApp-Image-2022-12-31-at-5.50.59-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं ।शहर में सेंटपॉल स्कूल में एक विशाल ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष एवम वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ शैलेश पाठक को उनकी समाज के प्रति जनसेवा को देखते हुए आधुनिक मालवीय की उपाधि से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने कहा कि भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि मालवीय जी की उपाधि से किसी व्यक्ति को सम्मानित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं को शैलेश पाठक के जनता के प्रति एवम समाज के प्रति जटिल संघर्ष से सीख लेनी चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल पाठक ने कहा कि सामाजिक संदेश के लिए यह आवश्यक है कि हमारे समाज के क्रियाशील व्यक्ति के लिए हम प्राथमिकता से आगे रखे इसीलिए आज का कार्यक्रम विशेषकर डॉ शैलेश पाठक के सम्मान के लिए किया गया है।उन्होंने कहा जिस प्रकार से लगभग पिछले बीस साल से शैलेश पाठक की जनसेवा देख रहे हैं उससे प्रभावित होकर ही हम सभी संगठन के पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया।जिला अध्यक्ष अमिता उपाध्याय ने कहा कि पूरे जनपद में संघर्ष एवम जनसेवा की वास्तविक पहचान है शैलेश पाठक।उन्होंने संगठन के आधुनिक मालवीय की उपाधि से सम्मानित किए जाने का स्वागत किया।
राष्ट्रीय महामंत्री राहुल शर्मा ने कहा कि कोरोना ने भीषण संकटकाल में डा शैलेश पाठक ने जिस तरह से जमीन पर उतरकर कार्य किया था उससे पूरा प्रदेश परिचित था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष डा शैलेश पाठक में कहा मैने आप सभी प्रबुद्धजनों के इस विश्वास पर ही समाज के हर पीड़ित एवम वंचित की आवाज उठाई हैं उन्होंने कहा कि आप सभी के द्वारा दिए गए सम्मान के लिए धन्यवाद देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। डा पाठक ने भीषण ठंड में दूर दराज से आए प्रबुद्धजनों का आभार जताया।

कार्यक्रम के आयोजक अरविंद शर्मा ने सभी को भोजन के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवीण भारद्वाज राष्ट्रीय संगठन मंत्री,अशोक उपाध्याय राष्ट्रीय संगठन मंत्री,नितिन शर्मा राष्ट्रीय संरक्षक,स्वामी केदारदास महाराज प्रदेश महामंत्री,गुरुदत्त शर्मा प्रदेश महामंत्री,मुकेश शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष,अरुण शुक्ला जिला अध्यक्ष बरेली,राजेंद्र उपाध्याय जिला अध्यक्ष बदायूं,अमिता उपाध्याय जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बदायूं,अनिल उपाध्याय जिला संरक्षक,नेत्रपाल शंख धार नगर अध्यक्ष बिल्सी,अमन मयंक शर्मा,मनोजमिश्रा,रामौतार मिश्र,अरुण अग्निहोत्री,नेत्रपाल शर्मा, प्रमोदउपाध्याय,योगेश शर्मा,पुनीत द्विवेदी,देवेंद्र शर्मा,मुनेंद्र शर्मा,अनीता मिश्रा,शारदा शर्मा,विवेकानंद शर्मा,प्रवेश कुमारमिश्रा,बृजमोहन तिवारी,महेश चंद्र शर्मा,अजय पाठक,नीतेशशर्मा,बलवीर शर्मा,विनोद कुमार,पांडेय,रघुवीर शर्मा,योगेश पाठक,अवनेश पाठक,हरिओम मिश्रा,अखिलेश शर्मा,अरविंद शर्मा,अनिल उपाध्याय,गुरुदत्त शर्मा,विकास कुमार मिश्रा,गोविंद पाठक,सुबोध कुमार दीक्षित,श्याम भारद्वाज,कामेश पाठक,आनंद पचौरी,हरिओम मिश्रा,अनुराग दुबे आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights