पीएम मोदी की मां के निधन पर भाजपा कार्यालय पर हुई शोक सभा,शोक संवेदनाएं व्यक्त की

WhatsApp-Image-2022-12-30-at-2.33.58-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । पीएम नरेन्द्र मोदी की मां के निधन पर भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई है। भाजपा कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौन रख कर माँ की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। जनपद बदायूँ के कई स्थानों पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा माताजी आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं कि सरल जीवन और साधारण भोजन शैली के साथ भी हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।आज हम शायद ही कभी सुनते हैं कि लोग बिना किसी रोग के दुनिया छोड़ते हैं। स्वस्थ जीवन जीने और 100 वर्ष पूर्ण करने के लिए उन्हें कोटि कोटि नमन। उन्होंने कहा अपने पूरे सामर्थ्य और कुशलता से ईश्वर ने अपनी सबसे सुंदर रचना की जिसे माँ कहा गया। जिनके चरणों की रज मात्र से जीवन की सफलता के मार्ग खुल जाते हैं। वैसे जीवन चरित्र का दूर चला जाना निश्चित ही एक अपूरणीय क्षति है। परंतु कालचक्र का मुख्य चरित्र ही निरंतर गतिमान रहना है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उनके परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

पूर्व मंत्री/सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा हीराबेन में न सिर्फ मोदी जी ने बल्कि पूरे देश ने एक मां को खोया है। जीवन और मृत्यु अस्तित्व के दो पहलू हैं दोनों होते है। माँ निस्वार्थता का प्रतीक है। वह हमारी आंतरिक दुनिया है और आंतरिक दुनिया किसी भी अन्य दुनिया की तुलना में कहीं अधिक उदात्त है जिसे हम अपने आसपास जानते हैं ।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा पूज्य माता हीराबेन के देवलोक गमन का समाचार हम सभी के लिए अत्यंत दुखद है। एक शताब्दी की जीवन यात्रा और निष्काम तपस्या के मूर्त रूप में हमें अपने आशीर्वाद से धन्य करने वाली मां के चरणों को मैं प्रणाम करता हूं एवं ईश्वर से कर्मयोग की पावन आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की कामना करता हूं।

पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्मयोगी है उन्होंने मां को मुखाग्नि देने के बाद अपने प्रस्तावित कार्यक्रम में सहभागिता करके देश को एक बड़ा संदेश दिया है।

पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा माँ हीराबेन ने अत्यंत कठिन और संघर्ष जीवन जीते हुए जो संस्कार अपने परिवार को दिया उससे नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व देश को मिला।

इस मौके पर चेयरमैन दीपमाला गोयल पूर्व मंत्री राममूर्ति लाल पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय भाजपा नेता बुधपाल सिंह राणाप्रताप सिंह नेकपाल कश्यप मनोज मसीह सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह भगवान सिंह मौर्य शारदेन्दु पाठक मुनीश अग्रवाल पंकज शर्मा अमिता उपाध्याय मोनिका गंगवार सीमा राठौर रजनी मिश्रा आशीष शर्मा राजेश सिंह राहुल रावत पारस गुप्ता गोपाल शर्मा अनुभव उपाध्याय मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights