मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 7 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जबरदस्त ठंड के चलते कब तक बंद रहेंगे स्कूल

December 29, 2022By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दिल्ली । देशभर में इस वक्त जबरदस्त ठंड पड़ रही है. जिसकी वजह से अलग-अलग राज्यों में स्कूलों को बंद करने के निर्देश दे दिए गए हैं. कई राज्यों में सभी स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं, तो कुछ राज्यों में प्रशासन स्तर पर फैसले लेने को कहा गया है. ऐसे में यूपी, बिहार, राजस्थान ,दिल्ली समेत अन्य राज्यों में स्कूल कब तक बंद रहेंगे, इसकी सभी जानकारी यहां दी जा रही है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में हालातों के मद्देनजर जिले स्तर पर स्कूल बंद रखने के फैसले लिए जा रहे हैं. इसके तहत मेरठ में 1 जनवरी तक एवं शाहजहांपुर में 30 दिसंबर तक स्कूल बंद हैं. वहीं नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में भी 1 जनवरी तक 8वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए स्कूल बंद रखे गए हैं. इसके अलावा कई अन्य शहरों में ठंड के कारण स्कूल के समय में बदलाव किए गया है.

बिहार
बिहार में भी कई जिलों में 31 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है. वहीं नवादा में 1 जनवरी तक स्कूल बंद रहेगा. यहां भी जिला प्रशासन स्तर पर फैसले लिए जा रहे हैं.

राजस्थान
राजस्थान में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक विंटर वेकेशन घोषित किया गया है. लेकिन ठंडी की छुट्टियां बढ़ने के कारण बोर्ड ने गर्मी की छुट्टियों के दिनों में कटौती की है.

दिल्ली
बता दें कि दिल्ली में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं. ऐसे में 15 जनवरी के बाद ही स्कूल खोले जाएंगे. हालांकि 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए एक्स्ट्रा क्लासेज चलती रहेंगी.

मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश में भी बढ़ती ठंड के कारण स्कूल बंद हैं. मध्य प्रदेश सरकार ने 25 से 31 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है.

हरियाणा
हरियाणा में 15 जनवरी के बाद ही स्कूल खुलेंगें. हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 1 से 15 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights