मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं के प्रमुख मार्गों का हो सौंदर्यीकरण, प्रतिष्ठित समाजसेवियों के नाम पर हो नामकरण : ध्रुव देव गुप्ता

November 21, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज युवा मंच संगठन एवं श्री भगवा सेना ने संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ‘मनु’ के नेतृत्व में नगर बदायूं के प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवियों, जनसेवकों तथा विशिष्ट व्यक्तित्वों के नाम पर मार्गों का नामकरण कराए जाने की मांग उठाई। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने शनिवार को बदायूं कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी अवनीश कुमार सक्सेना को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि नगर बदायूं के सभी प्रमुख एवं व्यस्ततम मार्गों का प्राथमिकता के आधार पर सौंदर्यीकरण कराया जाए। मुख्य मार्गों की जर्जर सड़कों की मरम्मत एवं आवश्यकतानुसार पुनर्निर्माण कराकर उन्हें सुदृढ़ बनाया जाए। इसके साथ ही नगर के प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं तिराहों का नामकरण बदायूं के उन प्रतिष्ठित समाजसेवियों, जनसेवकों एवं महान विभूतियों के नाम पर किया जाए, जिन्होंने सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। संगठन ने यह भी मांग रखी कि मार्गों के नामकरण के लिए नगर के गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों से सुझाव आमंत्रित कर एक समिति गठित की जाए, जिससे पारदर्शिता एवं सर्वसम्मति के आधार पर निर्णय लिया जा सके। नामकरण के बाद संबंधित मार्गों पर आकर्षक एवं स्थायी नामपट्ट भी लगाए जाएं। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ‘मनु’ ने कहा कि बदायूं का अपना गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक पहचान है। नगर के विकास के साथ-साथ उन महान व्यक्तित्वों को भी सम्मान मिलना चाहिए, जिन्होंने अपने जीवन को समाजसेवा एवं जनकल्याण के लिए समर्पित किया। प्रमुख मार्गों का नामकरण उनके नाम पर होने से उनकी स्मृतियां चिरस्थायी होंगी और आने वाली पीढ़ियों को उनसे प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने प्रशासन से ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया। ज्ञापन सौंपने के दौरान भूराज सिंह राज, लॉयर अजय दिवाकर, दिलीप जोशी, रमन पटेल, खालिद अंसारी, लक्ष्य गुप्ता सहित युवा मंच संगठन एवं श्री भगवा सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights