मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 27 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 12.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में गायन प्रतियोगिता

December 17, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी: आज बाबा इंटरनेशनल स्कूल में गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गायन प्रतियोगिता में कक्षा पी.जी. से के.जी. तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ अपनी मधुर जादुई आवाज से सभी के हृदय में अपना स्थान बना लिया। बच्चों के देश भक्ति गीत भजन, कविताओं को सुनकर निर्णायक मंडल को आश्चर्य हो रहा था। विद्यार्थियों ने अपनी एक से बढ़कर एक सुन्दर प्रस्तुति देकर सभी को अचंभित कर दिया। इसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुछ नए तथा कुछ पुराने गानों की प्रस्तुति दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रतियोगिता में कक्षा पी.जी. से अमायरा,मानवी, एवं निक्षित कक्षा एन.सी. से सुर्यांशी, विधि, एवं क्रिशय कक्षा के.जी. से मानवी, आरुष त्रिपाठी एवं अपूर्वा ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि दुनिया में कितनी भी भाषाएँ हो जाएँ लेकिन संगीत वो भाषा है जो पूरी दुनिया समझती है। हिंदुस्तान में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, कमी है तो प्रतिभाओं को सामने लाने वाले मंच की। इसी कमी को पूरा करने के लिए समय-समय पर विद्यालय स्तर पर प्रतिभावान बच्चों को आगे लाने के लिए कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

प्रधानाचार्या रुपा माहेश्वरी ने सभी प्रतियोगियों को नृत्य एवं गायन में छिपी हुई अपनी-अपनी प्रतिभाओं को दिखाने के लिए प्रेरित किया तथा स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गायन की थीम प्रशंसनीय है। ऐसे आयोजनों से नई प्रतिभाएं न सिर्फ निखरकर सामने आती हैं, बल्कि वह प्रतिभाएं अपनी बेहतर भविष्य बनाकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं।

प्रतियोगिता में आदीवा जिया, मुहम्मद तौहीद, शबे इशरा,राखी गुप्ता, पूजा राना, प्रिया सैनी, रीना  यादव आदि ने अहम भूमिका निभाई।  

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights