मच्छरों का बढ रहा प्रकोप, नहीं हो रही फागिंग

prabhatkhabar_import_2019_8_2019_8largeimg24_Aug_2019_063505583
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी | नगर में एक तरफ जहां मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है वहीं नगर पालिका परिषद द्वारा फागिंग नाम मात्र को कराई जा रही है जिससे मच्छर दिन व दिन बढ़ते जा रहे हैं और मच्छरों से बुखार आदि के मरीजों की संख्या बढती जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

नगर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है । मच्छरों के बढते प्रकोप से बुखार आदि के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है । वहीं नगर पालिका परिषद नाम मात्र को नगर में फागिंग करा रही है। नगरवासियों का कहना है कि नगर पालिका परिषद में हर वर्ष लाखों रुपए की मच्छरों से बचाव के लिए कीटनाशक दवाएं खरीदी जाती है फिर भी नगर पालिका परिषद कीटनाशक दवाओं का नाम मात्र को छिड़काव कराती साथ ही फागिंग भी नाम मात्र को कराती है जबकि मच्छरों ने नगरवासियो का जीना मुहाल कर रखा है। नगर वासियों का कहना है कई मौहल्लों में नाम मात्र को फागिंग की गई है । लोगों ने बताया कि नालियों में कीटनाशक दवाओं का नगर पालिका परिषद छिड़काव नहीं करा रही है। अगर नगर पालिका परिषद फागिंग व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव लगातार कराती रहे तो मच्छर नहीं पनपेंगे और नगरवासी बुखार जैसी बीमारी से बचे रहेंगे ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights