मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 23 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 17.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जिला महिला चिकित्सालय में हेल्दी बेबी शो सेमीनार का हुआ आयोजन

November 21, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के अन्तर्गत हेल्दी बेबी शो सेमीनार का आयोजन जिला महिला चिकित्सालय में किया गया। सेमीनार में 46 बच्चों का पंजीकरण किया गया। हेल्दी बेबी शो में डॉ0 संदीप वार्ष्णेय एवं डॉ0 वासु बालरोग विशेषज्ञ जिला महिला चिकित्सालय द्वारा उपस्थित माताओं को नवजात शिशु की देखभाल एवं आहार के बारे में विस्तार से बताया गया। चिकित्सकों द्वारा नवजात शिशु को गंभीर बीमारी के लक्षणों की पहचान के बारे में जानकारी दी गयी। उपस्थित माताओं को बताया गया कि 06 माह तक केवल माँ का स्तनपान 06 माह बाद ठोस आहार एवं सम्पूर्ण टीकाकरण कराने की सलाह दी गयी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


हेल्दी बेबी शो में पंजीकृत बच्चो में प्रथम स्थान बेबी रुशदान माता का नाम कहकशा द्वितीय स्थान बेबी बैष्णवी माता का नाम संतोष तृतीय स्थान बेबी अलमीर माता का नाम वरीशा ने प्राप्त किया। जिन्हें बेबी किट देकर पुरुस्कृत किया गया साथ ही उपस्थित सभी बच्चों को सान्त्वना पुरुस्कार बेबी प्रोडक्ट दिये गये।
सेमीनार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नवजात शिशु की देखभाल, खतरे के लक्षण व संदर्भ के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ ही यह भी बताया कि सभी उपस्थित सदस्य अपने आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी देकर जागरुक करें।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, डॉ0 असलम जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डॉ0 संदीप बालरोग विशेषज्ञ, डॉ0 वासु बालरोग विशेषज्ञ, सुभाष सिंह यूनीसेफ, सुधा सोलंकी जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, अरविन्द क्वालिटी मैनेजर जिला महिला चिकित्सालय, सुषमा देवी काउन्सलर एवं सुनीता  (ममता एनजीओ) एसएनसीयू स्टाफ, केएमसी स्टाफ प्रशिक्षणार्थी एएनएम आदि मौजूद रहें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights