मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 22 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पीएम आवास योजना में अपात्र लोगों को आवास देने के मामले में 5 अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

February 11, 2021By sharad kumar0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बाराबंकी।   बाराबंकी में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब बड़ी कार्रवाई हुई है. दरअसल, यहां फर्जी तरीके से दूसरे के पहचान पत्र पर खाता खोलकर 15 अपात्र लोगों का आवास देने के मामले में 5 अफसरों के खिलाफ धोखाधड़ी और गलत रिकॉर्ड तैयार करने की शिकायत दर्ज कराई गई है. जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के बाद की है. हाईकोर्ट खुद इस मामले की निगरानी कर रहा है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मामला रामनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत शेखपुर अल्लीपुर का है. यहां फर्जी तरीके से दूसरे के पहचान पत्र पर खाता खोलकर 15 अपात्रों का आवास देने के मामले में कोतवाली फतेहपुर में एडीओ पंचायत पूरेडलई, एडीओ पंचायत रामनगर, एक रिटायर्ड एडीओ पंचायत सहित पांच अफसरों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी रिकॉर्ड तैयार करने की शिकायत दर्ज कराई गई. शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच नामित अधिकारियों से कराई, तो इसमें मामला सही पाया गया. इसके बाद डीएम के आदेश पर सभी के खिलाफ फतेहपुर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया और आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

ये है पूरा मामला
जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के बाद की है. बीडीओ (रामनगर) कमलेश कुमार ने कोतवाली फतेहपुर में दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा है कि रामनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत शेखपुर अलीपुर के निवासी रामलखन ने 9 जून को एक शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास के आवंटन में गड़बड़ी की गई है. इस पर हाईकोर्ट ने 26 नवंबर को जांच रिपोर्ट तलब की थी. इस पर गठित जांच टीम में सहायक निदेशक (मस्त्य) वीके चैरसिया और बीडीओ की टीम बनाई गई. जांच में ग्राम पंचायत वर्ष 2016-17 में 8, 2017-18 में 4 और वर्ष 2018-19 में 3 (कुल 15) ऐसे लोगों को आवास योजना का लाभ दिया जाना पाया गया, जिनके पास पहले से पक्के आवास थे.

ग्रामीणों का आरोप- कई दोषियों पर नहीं हो रही कार्रवाई
ग्रामीणों ने बताया कि मामले में मुकदमा होने से वह संतुष्ट तो हैं, लेकिन इसमें अभी भी कई लोग ऐसे हैं जिन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. उन सभी की संलिप्तता इस मामले में है. ग्रामीणों ने बताया कि तमाम अपात्रों को यहां पीएम आवास दिया गया. जिन्हें असल में जरूरत थी, वह आज भी झोपड़ी में अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं.

जिला पंचायत अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में अपात्रों को आवास देने की जांच अधिकारियों से कराई गई थी. मामला सही पाए जाने के बाद डीएम के निर्देश पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights