मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 22 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भक्त प्रहलाद पर हुई श्रीहरि की कृपा: पूनम

February 10, 2021By sharad kumar0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं।अम्बियापुर क्षेत्र के गांव दबिहारी में श्री शिव गायत्री मंदिर पर सात दिवसीय श्रीमद् भगवत महापुराण कथा का गायत्री महायज्ञ के साथ शुभारंभ हुआ। मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। देवी देवताओं के रूप में सचे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे।


कथा वाचक सुश्री पूनम शास्त्री ने भक्त प्रहलाद की कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भक्त की भक्ति ही ईश्वर के साक्षात दर्शन कराती है। श्रद्धा और भक्ति ने भक्त प्रहलाद को मारने के सारे प्रयास असफल कर दिए। भगवान ने नृसिंह अवतार लिया। भक्त प्रहलाद पर श्रीहरि की कृपा हुई।
कथा पूर्व श्री शिव गायत्री मंदिर पर वेदमंत्रोच्चारण कर गायत्री महायज्ञ हुआ। मोनू प्रताप ने शक्तिकलश का पूजन किया। पुष्पों और जल की अमृत वर्षा हुई। मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा गांव के काली मंदिर, होली चौराहा, ग्राम देवता मंदिर, ब्रह्मदेव मंदिर होती हुई कथा स्थल पर पहुंची।
देवी देवताओं के रूप में सजीं बालिकाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। ग्रामीणों ने भव्य आरती की।
इस मौके पर मोनू प्रताप, वरुण प्रताप, राम प्रताप, खिलाड़ी ठाकुर, नारद चौहान, महावीर ठाकुर, पवन, आशोक चौहान, पप्पू शाक्य, मुकेश, राजकुमार, सतेंद्र, मंजू, पुत्तू, ओमेंद्र, प्रमोद, सर्वेंद्र, राजू आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights