मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 22 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शादी में चर्चा बदली बहस में युवक ने भरी महफिल में कर दी फायरिंग

February 10, 2021By sharad kumar0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पीलीभीत। गजरौला के बेगपुर जतिन मैरिज हॉल का है, जहां बीती मंगलवार रात एक शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था. समारोह में वेगपुर के रहने वाले जतिंदर सिंह, नगर वमनपुरी के रहने वाले उनके रिश्तेदार पवित्र सिंह और साथी भी शामिल होने आए थे. समारोह में पंचायत चुनाव की बात शुरू हुई और यह चर्चा बहस में बदल गई. इसके बाद गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई. 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पीड़ित जिला अस्पताल रेफर, पुलिस कार्रवाई में जुटी
जतिंदर सिंह का आरोप है कि उसके ताऊ का बेटा पवित्र सिंह पहले से ही जमीनी विवाद और ग्राम पंचायत को लेकर दुश्मनी मोड़ लेना चाहता था. आरोप है कि चुनाव की आड़ में पवित्र सिंह ने समारोह में ही उसपर तमंचे से फायरिंग कर दी. गोली जतिंदर के पैर में लगी, जिस वजह सेस वह घायल हो गया. वहीं, शादी में शामिल होने आईं देवकली गांव की निवासी रंजोत कौर के छर्रे लगे, जिससे वह भी घायल हो गईं. गोली चलने से समारोह में भगदड़ मच गई. आनन-फानन में दोनों को पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. यहां जतिंदर की हालत गंभीर होने की वजह से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घायल महिला को प्राथमिक इलाज के लिए परिजन अपने साथ ले गए. हालांकि, बताया जा रहा है कि इस बीच हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. पुलिस अब घायलों की तहरीर पर मामले की कार्रवाई कर रही है. 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights