बदायूं। मदर एथीना स्कूल में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्देशित ‘पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ’ के तत्वाधान में विद्यार्थियों हेतु पर्यावरण के संरक्षण के संदर्भ में जागरूक करने हेतु एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय थाा ‘पर्यावरण के संरक्षण में जागरूकता’ जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए पर्यावरण के संदर्भ में जागरूक करते हुए पेट्रोलियम, गैस आदि के लगातार घटते हुए भंडार के बारे में अवगत कराया और उसके संरक्षण हेतु प्रेरित करते हुए अधिक से अधिक सार्वजनिक यातायात के प्रयोग के संबंध में तथा वनों के संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महŸव के बारे में भी बताया। इस प्रतियोगिता में कक्षा – 10 (अ) के निखिल कुमार ने प्रथम, 10 (ब) के अभिजीत तोमर ने द्वितीय तथा 10 (अ) के ध्रुव सक्सेना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी शिक्षक श्रीमान विशाल गुप्ता द्वारा निर्णायक मंडल में विशेष भूमिका का निर्वह्न किया गया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि जिस प्रकार बढ़ती हुई आबादी द्वारा अधिकाधिक प्राकृतिक संसाधनों का विदोहन किया जा रहा है। इसका दुष्प्रभाव आने वाली पीढ़ी पर अवश्य पड़ेगा। अतएव उनका भविष्य संरक्षित करने हेतु समाज को पर्यावरण के संरक्षण हेतु जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है।