मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 22 September 2026
SKS 24 NEWSसच के साथ, हर खबर आपके पास
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस

September 14, 2022By sharad kumar0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


उझानी। ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। ज्ञातव्य हो कि हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में हिंदी सप्ताह का आयोजन किया गया, जिसमें हिंदी भाषा की विभिन्न विधाओं से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
आज हिंदी दिवस के मुख्य अवसर पर मुख्य कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन व सरस्वती पूजा के साथ कार्यक्रम प्रारंम्भ हुआ। स्कूल की संगीत अध्यापिका ने कक्षा 5 व 6 के छात्राओं सरस्वती वंदना कराई। कार्यक्रम की निर्धारित रूप रेखा के अनुसार आज के कार्यक्रम में सम्मिलित भाषण प्रतियोगिता में मुखलिस निजाम कक्षा 11 ब ’देश की आत्मा है हिंदी’ विशय पर अपना सारगर्मित भाषण प्रस्तुत किया। कक्षा 11 ब की ही रिंकी सिसौदिया ने बहुत सुंदर कविता वाचन किया।
आज के कार्यक्रम की प्रमुख विषेशता यह रही कि सप्ताह भर की फैंसी ड्रेस, हिंदी भाशा पर कविताएँ, नारा लेखन व नारा वाचन, अक्षरांकन प्रतियोगिता, कबीर व रहीम के दोे वाचन, विभिन्न रस की कविताओं का वाचन, यक्ष- प्रश्न लघुनाटिका, वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, कविता वाचन आदि प्रतियोगिताओं का पुनर प्रदर्शन किया गया सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ कर अपने-अपने कार्यक्रम को प्रदर्शित किया। कक्षा 9 के देव राजपूत ने वीर रस की कविता ’रानी पद्मिनी के आठ श्रृंगार’ का प्रस्तुतीकरण बड़े जोशीले स्वर में किया। कविता ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
विद्यालय के निदेशक निलांशु अग्रवाल ने सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभ कामनाएँ दीं तथा समस्त प्रतिभागियों के प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विद्यालय की हिंदी अध्यापिका धीरज गुप्ता ने अपने वक्तव्य में हिंदी भाषा को सम्मान देने की बात कही।
उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की प्रशंसा की तथा हिंदी के अधिकारिक प्रयोग की बात कही। प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट ने सभी हिंदी विभाग के शिक्षकों के साथ-साथ प्रतिभागियों को हिंदी दिवस आपने कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी सहभागियों का आधार व्यक्त किया। आज के कार्यक्रम का संचालन माधव वार्ष्णेय तथा श्रुति अग्रवाल ने किया। फोटोग्राफी तथा साउंड रिकार्डिग में विवेक सिंह ने सहयोग दिया। कला संकाय में रचना यादव तथा मनोज कुमार सक्सेना का सहयोग रहा।
प्रधानाचार्य ने एक सुंदर कविता प्रस्तुत की जिसमें स्वर, व्यंजन, आरोह, अवरोह, लक्षणा, व्यंजना आदि सभी मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights