मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 22 September 2026
SKS 24 NEWSसच के साथ, हर खबर आपके पास
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बी.आर.बी मॉडल स्कूल में दो दिवसीय हिंदी पखवाडा,सभी हाउसेस के मध्य हरित पट सज्जा प्रतियोगिता हुई

September 14, 2022By sharad kumar0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। हिंदी दिवस पखवाड़े के अंतर्गत बी.आर.बी मॉडल स्कूल में दो दिवसीय हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। प्रथम दिन विद्यालय के सभी हाउसेस के मध्य हरित पट सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय के छात्र / छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की साज सामग्रियों एवं हिंदी ध्येय वाक्यों से पट अलंकृत किया। यूनिटी हाउस व पीस हाउस ने प्रथम स्थान, होप हाउस ने द्वितीय स्थान व फेथ हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दूसरे दिन हिंदी दिवस की पावन बेला में विराट बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र / छात्राओं ने देश के जाने-माने साहित्यकारों , रचनाकारों , कवियों की काव्य रचनाओं का उन्हीं की वाकशैली में सस्वर पाठ किया। कार्यक्रम का आगाज मां वाणि की वंदना से हुआ।
कार्यक्रम में सोमेंद्र पाल, शशांक पटेल , काव्यांशी शर्मा, संस्कृति रस्तोगी, एलिस सिंह, अनन्या , इशिता तोमर, कृतिका सक्सेना , निवेदिता सिंह , कार्तिकेय पटेल , निर्भय सिंह , ईशिका साहू , मुस्कान सपडा, अमरीन , नमीरा खान , इफादा अंसारी आदि कवि कवयत्रियों ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पर सभी कवि / कवयत्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया । देर तक चले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना सक्सेना ने की तथा कार्यक्रम का सफल संचालन अमरीन ने किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री सुभाष बत्रा एवं विद्यालय के समस्त अध्यापक / अध्यापिकाएं उपस्थित रहे |

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

काश्मीर जो खुद सूरज के बेटे की राजधानी थी
डमरू वाले शिव शंकर कि जो घाटी कल्याणी थी
कश्मीर जो इस धरती का स्वर्ग बताया जाता था
जिस मिट्टी को दुनिया भर का अर्घ चढ़ाया जाता था

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights