बाबा इन्टरनेशनल स्कूल बिल्सी में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन

WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी: आज बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस संगोष्ठी में कक्षा पी० जी०  से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के अभिभावक विद्यालय में सम्मलित हुए। अभिभावकों को विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं भी दिखाई गयी। अधिकांश अभिभावकों को लगता है कि उनके बच्चे बहुत अच्छे से पढ़ रहें हैं तो उनको स्कूल जाने की क्या जरूरत, पर सही बात स्कूल जाकर शिक्षक से बात करने पर पता चलती है। बच्चों में उनकी आयु के अनुसार मानसिक एवं शारीरिक बदलाव होते हैं जिन्हें अभिभावकों को समझदारी से देखना चाहिए। बदलते सामाजिक परिवेश में बच्चों का सही मार्गदर्शन करना बहुत जरूरी है। बच्चों को किताबी ज्ञान देने के साथ-साथ संस्कारों के संरक्षण पर जोर देने की आवश्यकता है। बड़ी संख्या में अभिभावकों माता-पिता ने संगोष्ठी में भाग लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ यह बच्चों के माता-पिता पर निर्भर करता है कि वह उन्हें कैसा वातावरण प्रदान करते हैं। स्वच्छ वातावरण में ही बच्चे का सही तरीके से विकास सम्भव है। बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षण वातावरण देने के लिए विद्यालय प्रबन्ध हर समय प्रयासरत है।

विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए बताया कि आजकल संचार माध्यमों का भरमार है। बच्चे नये-नये संचार माध्यमों का उपयोग करने लगे हैं। नेट का उपयोग आवश्यक है लेकिन बच्चों को उसका उपयोग नियंत्रित होना चाहिए, इसके लिए अभिभावकों को यह पता रखना है कि उनके बच्चे को क्या आवश्यक है क्या नहीं। बच्चों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखें। विद्यालय प्रांगण में आपके बच्चों को अनुशासन के साथ वह ज्ञान देने का संकल्प है जिससे आने वाले समय में आपका बच्चा आत्म विश्वास के साथ अपने पैरों पर खड़ा हो सके।

इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights