मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 26 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 19.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डीपी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में फेयरवेल पार्टी,मिस्टर डी.पी बने हरपाल मिस डी. पी बनीं अदीबा

September 8, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। डी .पी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहसवान में फाइनल के विद्यार्थियों को लल्लजूनियर ने दी फेयरवेल पार्टी गीत संगीत, कैटवॉक व जी के राउंड द्वारा मिस्टर डी.पी बने हरपाल मिस डी. पी बनीं अदीबा।
डी .पी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहसवान में जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर विद्यार्थियों को फेयरवेल पार्टी देकर विदा किया। छात्र छात्राओं में रतन, फुरकान , अरीशा, सोनाली,अदीबा, सोनू, विशेष पाल, खदीजा आदि ने मेहनत से मिलजुलकर स्नातक द्वितीय वर्ष ने स्नातक तृतीय वर्ष,एम ए फाइनल भूगोल व समाजशास्त्र के विद्यार्थियों को फेयरवेल पार्टी देकर विदा किया। विद्यार्थियों ने अपने अनुभव अपने अपने अंदाज में शेयर किये तो छात्रा अरीशा ने गीत के द्वारा अपने हृदय के उदगार व्यक्त किए। शिक्षक वर्ग को समर्पित गीत की प्रस्तुति दी। राधिका, हिबा कुरैशी, नाजरीन,नीरु,अनम
आदि ने सामूहिक गीत “यारा तेरी यारी को याद करेगी दुनिया “से धूम मचा दी। खालिदा जिया,रतन सोनाली ने संयुक्त रूप से संचालन किया।
प्राचार्या डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की कामना देते हुए कहा कि वह हर स्थान पर महाविद्यालय का नाम रोशन करें। वहीं चीफ प्राक्टर डॉ मुकेश राघव ने विद्यार्थियों को उन्नति शील जीवन शैली अपनाने को कहा।
शिक्षक वर्ग में डॉ मुकेश राघव, दिव्यांश सक्सेना,डॉ नीलोफर खान, भूपेंद्र माहेश्वरी सत्यपाल राव, तृप्ति सक्सेना, गुलनार जमील, विनोद यादव, ज्ञानेंद्र कश्यप,अक्षेशन शंखधार, नितिन माहेश्वरी आदि की गरिमामयी उपस्थिति में छात्र छात्राओं ने अलग अलग कैटवॉक किया। प्रथम राउंड मे ड्रेसअप व परिचय के द्वारा फाइनल राउंड निकाला गया जिसमें हिबा कुरैशी, अरीशा, अदीबा व छात्र में हरपाल, बिलाल,सोनू,मारुफ में से फाइनल राउंड में सामान्य ज्ञान के प्रश्नों की बौछार के माध्यम से मिस डी पी कु अदीबा व मिस्टर डी पी हरपाल चुने गए जिन्हें उपहार देकर मिस डी पी व मिस्टर डी पी का खिताब दिया गया। निर्णायक मंडल में प्रथम राउंड में डॉ नीलोफर खान, तृप्ति सक्सेना,गुलनार जमील रहीं द्वितीय राउंड जी के राउंड में डॉ मुकेश राघव, भूपेंद्र माहेश्वरी व विनोद यादव रहे। मुख्य आकर्षण कैटवॉक रहा साथ ही म्यूजिक पर सभी विद्यार्थियों की थिरकन जारी रही।लवकेश,अर्शी, इमरान,इकराम , अंजलि,सुमाइला,अबूजर, जुबैर सलीम,हमजा, शबाना, गुड़िया, अर्जुन,प्रियांशु, रोहित,
तारिक,अयान,कासिम आदि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights