मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

स्वतंत्रता सप्ताह के तहत घर घर तिरंगा फहराया व स्वतंत्रता के दर्शक रहे बुजुर्ग

August 13, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। डी. पी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहसवान में” आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा” के” स्वतंत्रता सप्ताह ” के अन्तर्गत छात्र छात्राओं ने हर घर पर पहुंच कर तिरंगा लगाओ अभियान चलाया व स्वतंत्रता के दर्शक रहे बुजुर्गो से मिलकर उनसे तब और अब के अंतर पर बात करते हुए वीडियो क्लिप बनाई व सैल्फी लेकर गर्व अनुभव किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्राचार्या डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी व तृप्ति सक्सेना व दिव्यांश के निर्देशन में छात्र व छात्राओं ने अपने आसपास के घरों में तिरंगा फहराकर देशभक्ति गीत गाए।जिसकी शुरुआत बी ए प्रथम सेमेस्टर के छात्र रेहान द्वारा की गयी वह एक घर पर पहुंचा और तिरंगा लगाया उसको देखकर और लोगों ने भी प्रेरणा ली और कड़ी जुड़ती गई। चीफ प्रॉक्टर डॉ मुकेश राघव, दिव्यांश सक्सेना ,विनोद यादव वैभव तोमर, भूपेंद्र माहेश्वरी,सत्यपाल राव सहित अन्य सभी शिक्षकों ने इस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए प्रेरणास्रोत बताया। बी एस सी द्वितीय वर्ष की छात्रा उन्जिला ने अपने पड़ोस की दादी साबरी से वार्तालाप कर अनुभव शेयर किये तथा उनके साथ सैल्फी भेजी। दादी की बातचीत व अनुभव आनलाइन विद्यार्थियों तक पहुंचा कर उन्हें आगे बढ़ने देश के लिए समर्पण की भावना हेतु प्रेरित किया गया। तुलसी माहेश्वरी व रेहान बी एस सी ने आनलाइन व उन्जिला,शाहनेआलम ,शबाब, अर्शीन आदि ने महाविद्यालय मे प्रकृति संरक्षण का संदेश देता व तिरंगे के साथ सैल्फी प्वाइंट पर तिरंगे के साथ सैल्फी लीं। महाविद्यालय में स्वतंत्रता सप्ताह के तहत प्राचार्या डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, चीफ प्रॉक्टर डॉ मुकेश राघव, दिव्यांश सक्सेना,वैभव तोमर ,विनोद यादव, तृप्ति सक्सेना व भूपेंद्र माहेश्वरी ने तिरंगा फहराकर देश के प्रति अपने कर्तव्यों को स्मरण करते हुए प्रक‌ति संरक्षण की भी शपथ ली।

https://youtu.be/TiEqIZCdWdE
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights