मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दातागंज के ब्लूमिंग डेल स्कूल में धूमधाम से मनाया विजयादशमी पर्व, रावण दहन हुआ

October 17, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दातागंज। ब्लूमिंग डेल स्कूल, दातागंज में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम और रामलीला प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बुराई के प्रतीक रावण के 10 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य ने श्रीराम दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बच्चों को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और रावण के चरित्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद बच्चों ने रामलीला का मंचन कर भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को जीवंत किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ‘बजाओ ढोल स्वागत में, मेरे घर राम आए हैं’ गीत प्रस्तुत कर वातावरण को राममय बना दिया। इसके बाद वनवासी रूप में भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन किया गया। तत्पश्चात रावण के पुतले का दहन हुआ। विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। अंत में भगवान श्रीराम की आरती उतारी गई। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरत्ता, निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, मुख्य व्यवस्थापक ईशान मेहंदीरत्ता और श्वेता मेहंदीरत्ता ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के सफल संचालन में हिंदी प्रवक्ता केडी पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विभाग प्रमुख दुर्गेश झा, कीर्ति शर्मा और मीनाक्षी यादव का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights