मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गोवर्धन पूजा और श्रीकृष्ण की रासलीला का किया वर्णन

October 17, 2026By admin0 comments
👁 7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। प्राचीन एवं भव्य बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रीमद्भागवताचार्य पंडित माधव उपाध्याय ने भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला, रासलीला, गुरुकुल प्रसंग और सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
कथाव्यास ने गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र की पूजा के स्थान पर नारायण स्वरूप गोवर्धन पर्वत की पूजा कराई थी। इससे क्रोधित होकर इंद्र ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया, लेकिन बाद में उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की सर्वोच्चता स्वीकार की। उन्होंने कहा कि यह प्रसंग अहंकार त्यागने और परमात्मा की महिमा को समझने की प्रेरणा देता है।
भगवान की रासलीला का वर्णन करते हुए पंडित माधव उपाध्याय ने कहा कि श्रीकृष्ण ने गोपियों को शरद पूर्णिमा की रात रासविहार का वचन दिया था। निर्धारित समय आने पर भगवान ने अपनी बांसुरी बजाई, जिसकी धुन सुनकर गोपियां उनके पास पहुंचीं। भगवान ने उनके साथ रासलीला की और कामदेव के अभिमान को भी चूर-चूर कर दिया। उन्होंने कहा कि जो जीव परमात्मा के प्रति पूर्ण समर्पण रखता है, वही प्रभु की कृपा का पात्र बनता है। सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कथाव्यास ने बताया कि बालसखा सुदामा जब द्वारकाधीश श्रीकृष्ण से मिलने पहुंचे तो भगवान स्वयं दौड़कर उनका स्वागत करने आए। उन्होंने सुदामा के चरण धोकर मित्रता और प्रेम की अनूठी मिसाल पेश की तथा उन्हें धन-धान्य से संपन्न कर दिया। भगवान अपने भक्तों के कष्ट दूर करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
कथाव्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के 16 हजार 108 विवाहों का प्रसंग भी सुनाया। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भागवत जी की आरती की और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में मंदिर कमेटी के प्रताप चंद्र सेठ, मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल और सुभाष मेहरा का विशेष सहयोग रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights