कांग्रेस ने चौथे दिन कादरचौक के गांव से गौरव आजादी पदयात्रा निकाली

3333
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चौथे दिन गौरव आजादी पदयात्रा की शुरुआत 116 शेखूपुर विधानसभा के ब्लाक कादरचौक ग्राम सिरसा दबरई से पूर्वान्ह 11:00 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओंकार सिंह के नेतृत्व में शुरू की गई। इस यात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमवीर शाकय एवं न्याय पंचायत अध्यक्ष कौशल कुमार द्वारा किया गया रास्ते में पहला पड़ाव गौरामई पर हुआ,जहाँ पर नदीम खान ने यात्रा का स्वागत किया वहां पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओंकार सिंह एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राम रतन पटेल उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज शहीदों के कारण हम लोकतांत्रिक देश में अपने आप को आजाद महसूस कर रहे हैं वह हमारे बुजुर्गों ने बहुत कुर्बानियां देकर हमको दी और हमको उनकी इन कुर्बानियों का ध्यान रखते हुए इस देश को भारत जोड़ो नफरत छोड़ो के मूल मंत्र द्वारा एकता की ओर ले जाना होगा इसके बाद यात्रा भदसियि पहुंची जहां पर डॉक्टर रमेश शाकय के द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया और वहां पर जिला महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष उपासना सिंह ने यात्रा के साथियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा देश की आजादी गाथा में महिलाओं की भी कुर्बानी कम नहीं है चाहे वह कस्तूरबा गांधी रही हो चाहे वह सरोजनी नायडू रही हो महिलाओं ने भी आजादी के संग्राम में भाग लिया था और आज आवश्यकता है कि महिलाएं भी इस देश को सुरक्षित करने के लिए राजनीति में आयें इसके बाद यात्रा रमजानपुर पहुंची जहां पर की रियासत अली, रवि दुबे ,मेहरबान अली आदि ने यात्रा का स्वागत किया वहां पर जिला कांग्रेस sc-st विभाग के अध्यक्ष मुनेंद्र कुमार कनौजिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की आजादी की गाथा में हम महापुरुषों को नमन करते हुए इस देश की एकता और अखंडता के लिए यह एकजुटता से खड़े हो ,इसके बाद यात्रा ललुआ नगला पहुंची जहाँ अमर सिंह शाकय ने यात्रा की अगवानी की। पद यात्रा अपराहन 4:45 पर जलाल पुर पर कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष श्री अजीत गुर्जर के चौपाल पर जाकर समाप्त हुई जहां पर सभी पदयात्रियों एवं ग्राम वासियों ने मिलकर राष्ट्रगान करते हुए शहीदों को नमन किया, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने विशेष रुप से सिरसा के न्याय पंचायत अध्यक्ष कौशल कुमार ब्लॉक अध्यक्ष भाई ओमबीर शाकय भदसिया के न्नाय पंचायत अध्यक्ष नबी दूल्हे जलालपुर के न्याय पंचायत अध्यक्ष भाई अमर सिंह सशाकय का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने यात्रा में बहुत बड़ा सहयोग प्रदान किया है। यात्रा मे , विनोद, रामकिशोर ,प्रेशंकर ,धनपाल राजकुमार, सूर्यदेव, बंटी सिंह टिल्लू ,नदीम खान ,उपेंद्र, राजवीर ,राज कुमार ,अमर सिंह ,मेहरबान अली कार्यकर्ता पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights