मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

राष्ट्र की एकता, शौर्य, शांति, समृद्धि और पावनता का प्रतीक है राष्ट्रध्वज: संजीव

August 13, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

राष्ट्रध्वज को प्रणाम, राष्ट्र को प्रणाम है।
-प्रधानाध्यापक संतोष कुमार उपाध्याय ने बच्चों को किया सम्मानित

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उझानी। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमूं में बच्चों को ध्वजशिष्टाचार सिखाया गया। राष्ट्रध्वज को सम्मान से फहराने, अवतरण करने और सैल्यूट करने के साथ राष्ट्रध्वज को सही से रखने की जानकारियां दीं गईं। बच्चों ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्रध्वज देश की एकता, शौर्य, शांति और समृद्धि का द्योतक और पावनता का प्रतीक है। राष्ट्रध्वज हमारे देश की पहिचान, आन, वान और शान है। राष्ट्रध्वज को प्रमाण करना देश को प्रमाण करना है। देश की प्रगति में हम सबकी प्रगति निहित है। राष्ट्रध्वज के सम्मान में हमें हमेशा तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रध्वज के साथ अन्य ध्वज फहराना हों, तो राष्ट्रध्वज दाहिनी तरफ और ऊँचा फहराया जाएगा। ध्वज के फट जानें या गंदा हो जाने पर नहीं फहराना चाहिए। राष्ट्रध्वज फहराते समय केसरिया रंग की पट्टी ऊपर होनी चाहिए।


प्रधानाध्यापक संतोष कुमार उपाध्याय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय एकता, मानवता, प्रखरता, संवेदना, साहस और संकल्प का पर्व है। आज हम देश के महान क्रांतिकारियों, देशभक्तों और वीरांगनाओं की जय बोलें जिनके त्याग, बलिदान से हम सबको घर-घर तिरंगा फहराने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। इस मौके पर मनीष कुमार, मु.जावेद सिद्दीकी, रेखारानी आदि का सहयोग रहा।

https://youtu.be/GPuN_Rqls8k
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights