गूंजे भारत माता के जयघोष:स्कूली बच्चों ने विधायक, चेयरमैन,प्रशासनिक अधिकारियो के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

News-3
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बिल्सी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में हर घर तिरंगा यात्रा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकालकर सभी लोगों से घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बिल्सी तहसील क्षेत्र में भी इन दिनों घर.घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने प्रशासनिक अधिकारियों उप जिलाधिकारी प्रवर्धन शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी श्याम नारायण ,अधिशासी अधिकारी विजेंद्र पाल सिंह एवं बिल्सी कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा के साथ एक हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ,नगरपालिका अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय एवं विद्यालय के चेयरमैन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय  ने हरी झंडी दिखाकर किया। हर घर तिरंगा यात्रा नगर के अंबियापुर चौराहे से प्रारंभ होकर नगर के साहबगंज ,थाना मोड, मुख्य बाजार, जैन मार्केट ,अटल चौकज़ सर्राफा बाजार,बालाजी तिराहा होती हुई मुजरिया स्टैंड पर जाकर समाप्त हुई।तिरंगा यात्रा में बच्चे देश भक्ति के गानों पर तिरंगा झंडा हाथ में लिए झूमते हुए निकल रहे थे बच्चों को देखकर नगरवासीयो का मन भी भाव विभोर हो गया। पूरे नगर में विद्यालय की ओर से तिरंगा झंडा का वितरण भी किया गया। पूरे नगर में तिरंगा झंडे ही नजर आ रहे थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर विद्यालय की एच.ओ.डी ऋतु गुप्ता  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों में देश भक्ति की भावना पैदा करने के लिए देश की आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान का शुरू किया है, जोकि सराहनीय है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि विद्यालय की ओर से बच्चों को निशुल्क झंडे भी वितरित किये गए है, ताकि बच्चे घरों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा अपने घरों पर लगा सकें और हर घर तिरंगा अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा ले।

इस अवसर पर विधायक हरीश शाक्य, नगर पालिका अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय,अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह विद्यालय के चेयरमैन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय, एचओडी ऋतु गुप्ता ,प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी,उत्कर्ष सक्सेना,कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा, निशांत वार्ष्णेय, राजीव शर्मा ,युधिष्ठिर सिंह, मोहित गुप्ता, संजीव वार्ष्णेय,अजय प्रताप,अजय राठौर,तौहीद अल्वी एस.एस.आई. डी पी सिंह ,विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं थाना पुलिस का विशेष सहयोग रहा।

देश के प्रति भक्ति-भावना जगाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन-हरीश शाक्य

इस अवसर पर भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों में देश भक्ति की भावना पैदा करने के लिए देश की आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान का शुरू किया है, जोकि सराहनीय है। हमने बच्चों को निशुल्क झंडे भी वितरित किए ताकि बच्चे घरों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा अपने घरों पर लगा सकें।

महापुरुषों का सम्मान कर उनकी विचारधारा को अपने जीवन में उतारें- अनुज वार्ष्णेय

इस दौरान अध्यापक एवं बच्चे अपने हाथों में तिरंगा झंडा थामे हुए थे। बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। वहीं सभी ने देश के सर्वांगीण विकास करने में सहयोग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय कहा कि भाजपा हमेशा से महापुरुषों का सम्मान कर उनके विचारधारा को दैनिक जीवन में अपना कर मां भारती को परम वैभव पर ले जाने को प्रयासरत है।

ऐसे पहल से बहुत से लोग प्रभावित होकर महापुरुषों के सम्मान में अपनी भूमिका को समझेंगे और राष्ट्रनिर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights