मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उझानी पुलिस व पालिका परिषद ने उत्साह के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

August 11, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उझानी । आज नगर में पालिका प्रशासन, पुलिस प्रशासन, समाजसेवियो व स्कूली बच्चो ने तिरंगा यात्रा उत्साह के साथ नगर के मुख्य मार्गो पर निकाली जिसमें सैकड़ो लोग मौजूद थे।
पालिका प्रशासन एवं होमगार्डो ने शान से राष्ट्रीय ध्वज को लहराते हुए तिरंगा यात्रा निकाली तब नागरिकों के सिर गर्व से ऊंचे हो गए। पालिका प्रशासन ने दुकान-दुकान झंडों का वितरण भी कराया और दुकानदारों ने शान से अपनी दुकानों पर देश की शान तिरंगा झंडे लगाये ।

गुरूवार को सुबह से ही नगर वंदे मातरम, भारत माता की जय से गुंज उठा। पालिका परिषद कर्मियों ने नगर की दुकानों पर तिरंगा झंडे बांटे । नगर के हर समुदाय के लोगों ने झंडा मिलने के बाद उसे अपनी दुकानो और घरों पर शान से लहराने के लिए लगा दिया जिससे नगर के मुख्य बाजार देश की आन-बान और शान से जगमगा गए।


आज दोपहर नगर पालिका परिषद चेरयपर्सन पति पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल के नेतृत्व में सभासदों के अलावा पालिका कर्मियों ने शान से तिरंगा लहराते हुए नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा पूरे नगर में भ्रमण करती हुई पालिका प्रांगण में समापन हुई जहां पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल उर्फ पप्पी भईया , ईओ जेपी यादव और सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी ने देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री समेत पालिका अधिकारियों ने नागरिकों से अपने- अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज को शान से लहराने की अपील की । सभासद रामप्रवेश यादव ने कहा सभी अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा लगाये ।आजादी के अमृत महोत्सव पर नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज को अपने घरों पर लहराने का जज्बा पैदा होने लगा है। इधर होमगार्डो ने पूरे नगर में विश्व विजयी तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा और भारत माता की जय के घोष को गुंजायमान करते हुए शान से तिरंगा लहराते हुए यात्रा निकाली।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights