मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

सी.बी.एस.ई. दसवीं का परीक्षा परिणाम में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

July 22, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। आज सी.बी.एस.ई. दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। स्कूल के छात्र ने अंश गुप्ता 97% अंक लेकर विद्यालय में टॉप किया है। अन्य छात्र-छात्रों में काव्य वार्ष्णेय 96.60% लेकर दूसरा स्थान, एवं सिया महेश्वरी 96% अंक लेकर तीसरा स्थान एवं आयुषी वर्मा 95.61% लेकर चौथा स्थान एवं अनुभव वार्ष्णेय 95.40% अंक लेकर पांचवा स्थान प्राप्त किया एवं कार्तिक वार्ष्णेय 95.60%, सक्षम वार्ष्णेय 95%, देवांश वार्ष्णेय 94.60%, आरोही 94.40%, आदित्या वार्ष्णेय 93.80%, तरुण सिंह 93.60%, परी महेश्श्वरी 92.60%, अनंत शाक्य 92%, अभिउदय भरद्वाज 91.80%, शिवा गौरव 91.40%, शिवांग गुप्ता 91%, आदर्श वार्ष्णेय 90%, दिव्यांशु राज 90%, दक्ष माहेश्वरी 90%, मनु कुमार रावल 90% अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विद्यालय के चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय, डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्य एन.सी. पाठक ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी  और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विद्यार्थियों ने अपनी सफलता के लिए माता-पिता, विद्यालय और शिक्षकों का आभार जताया।

उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहना उनके लिए खुशी की बात है। स्कूल की इस सफलता के लिए स्टॉफ, स्कूल के अध्यापकगणों की कड़ी मेहनत, छात्रों की लगन और अनुशासन के साथ-साथ अभिभावकों के सहयोग को श्रेय देते हुए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी और बेहतर भविष्य की कामना की।

इस अवसर विद्यालय चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय जी ने बातचीत के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि उनका उद्देश्य शिक्षा के लिए बेहतर मापदंड स्थापित करना है बच्चों में हर चुनौति का सामना करने का आत्मविश्वास पैदा हो और स्कूल के शिक्षा स्तर की गुणवत्ता को कसौटी पर परखा जा सके। स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा की तीनों स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स एवं आर्टस के दाखिला प्रक्रिया आरंभ है और छात्र एवं छात्राओं के लिए मेरिट आधार पर स्कॉलरशिप की उचित व्यवस्था की गई है।

विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय प्रधानाचार्य एन. सी. पाठक ने इस कामयाबी के लिए अध्यापकों और बच्चों के अभिभावकों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को भी बधाई दी। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

https://youtu.be/ncgIN9ISb3s

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights