मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 27.1 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

115.52 करोड़ रुपए के ऋण हेतु स्वीकृति पत्र वितरित

June 8, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। अटल बिहारी वाजपई सभागार कलेक्ट्रेट बदायूँ मे भारत सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत जन जन तक ऋण सुविधा पहुंचाने हेतु वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सूक्ष्म एवं लघु उद्योग, खुदरा एवं कृषि ऋण के लिए 06 जून से 12 जून तक के मध्य ग्राहक पहल के अंतर्गत क्रेडिट आउटरिच कार्यक्रम मनाया जा रहा है।
इसी क्रम मे लोन सुविधा को गति प्रदान करने के उद्देश्य से एस०एल०बी०सी० के निर्देशानुसार बुधवार को ज़िले के अग्रणी बैंक पंजाब नैशनल बैंक द्वारा सदर क्षेत्र के विधायक महेश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता मे अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, बदायूँ मे क्रेडिट आउटरिच कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्रेडिट कैंप का प्रारम्भ करते हुए अग्रणी जिला प्रबन्धक, श्याम पासवान ने विधायक एवं जिलाधिकारी दीपा रंजन तथा वहाँ उपस्थित सभी बैंकों के ज़िला समन्वयक/प्रबन्धको एवं ग्राहकों का अभिनंदन किया। जिलाधिकारी ने कैंप मे आए हुये सभी ग्राहको का स्वागत करते हुये भारत सरकार द्वारा नये पोर्टल “जन सामर्थ ” के बारे मे जानकारी देते हुए सभी ग्राहकों को पोर्टल के माध्यम से ऋण लेने हेतु प्रेरित किया तथा सभी ग्राहकों को निर्देशित किया कि लिया हुआ ऋण समय से चुकाएँ ताकि भविष्य में और अधिक ऋण ले सकें । इसी क्रम मे सदर क्षेत्र बदायूँ के माननीय विधायक महेश चंद गुप्ता जी ने अपने सम्बोधन मे बैंको द्वारा की जा रही कार्यो की सराहना करते हुये सभी बैंकरों से आवाहन किया कि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं में ऋण वितरित कर लाभान्वित करें,  साथ ही उन्होने कहा कि ऋण लेने के बाद समय से उसकी वापसी भी करें ताकि भविष्य मे दोबारा ऋण लेने में कोई समस्या न हो । विभिन्न क्षेत्रों से आए हुये लाभार्थियों विशेषकर युवा को कृषि आधारित रोजगार एवं अन्य सरकारी योजनाओं तथा लघु एवं सूक्ष्म उद्योगो के द्वारा रोजगार सृजन के लिए प्रोत्साहित किया ।
क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी बैंक  द्वारा कुल 1336  लाभार्थियों को 115 करोड़ 52 लाख रुपये के ऋण स्वीकृत किये गए, जिनमें से कुछ लाभार्थियों को मौके पर ही माननीयों के कर कमलों द्वारा ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए । कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी बैंकों द्वारा जनपद के लाभार्थियों को क्रेडिट  आउटरीच कार्यक्रम के दौरान एम.एस.एम.ई. एवं सरकार प्रायोजित विभिन्न रोजगारपरक योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओ0 डी0 ओ0 पी0 मार्जिन मनी योजना, कृषि ऋण एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना इत्यादि के अंतर्गत कुल 115.52 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किये जाने हैं। अन्य सरकारी विभागों के अधिकारीगण एवं जनपद के पंजाब नैशनल बैंक के शाखा प्रबन्धक शाखा सखानू, रानेट, उझनी, रूदायन को वर्ष 2021-22 मे अच्छा कार्य करने पर प्रशंसा पत्र विधायक एवं जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया।
अंत में अग्रणी ज़िला प्रबन्धक श्याम पासवान ने सभी अतिथियों और उपस्थित ग्राहकों को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।
—-
विधायक एवं  डीएम ने ज़री के काम को सराहा-ओडीओपी के तहत उद्यमिता विकास संस्थान लखनऊ द्वारा जनपद में ट्रेनिंग को-आर्डीनेटर पुनीत गुप्ता के मार्गदर्शन में ट्रेनर साकिब, शहंशाह, शीबा, ताइबा, नसीर द्वारा 200 लड़कियों की 10 दिवसीय प्रशिक्षण कराया गया, जिसमें उन्होंने 84 प्रोडक्ट्स तैयार किए, जिनमें टी कोस्टर, टेबिल रनर, सूट, साड़ी, लहंगा आदि शामिल है। विधायक एवं डीएम ने तैयार किए गए इन उत्पादों का अवलोकन करते हुए ज़री के काम की काफी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छे डिजाइन के उत्पाद हैं, अपने काम को ऑनलाइन भी लाएं, जिससे ऑनलाइन अर्निंग के नए रास्ते भी खुलेंगे। प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी फरहाना ने डीएम को ज़री के काम से तैयार किए गए हैण्ड बैंग का उपहार स्वरूप दिया, जिसके डिजाइन की डीएम ने काफी प्रशंसा की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

https://youtu.be/Q7bDy12R7do
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights