मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 27.1 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

कल गंगा दशहरा, स्नान करने के बाद विशेष दान-पुण्‍य करें

June 8, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

 बदायूं। इस बार गंगा दशहरा 9 जून 2022, गुरुवार को मनाया जाएगा। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां गंगा हस्त नक्षत्र में पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गंगा दशहरा के दिन लोग गंगा नदी में स्नान  करते हैं और दान करते हैं। कहा जाता है कि इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति के 10 तरह के पाप मिट जाते हैं। इस दिन कुछ खास उपायों को करने से जीवन की समस्याएं भी खत्म होती हैं। 

अगर आपको लंबे समय से नौकरी या व्यापार में बाधा का सामना करना पड़ रहा है तो, गंगा दशहरा के दिन एक मिट्टी का घड़ा लें। उसमें गंगा जल की कुछ बूंदें और थोड़ी शक्कर डालें। अब घड़े में पानी भरकर किसी गरीब या जरूरतमंद को दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से नौकरी में आने वाली बाधाएं खत्म होती हैं।

गंगा दशहरा के दिन स्नान करने के बाद मंदिर में जाकर शिवलिंग का गंगा जल से अभिषेक करें और थोड़ा जल बचा लें। उसी जल से पूरे घर में छिड़काव करने से नकारात्मकता दूर होती है। इसके साथ ही धन आगमन की रुकावटें खत्म हो जाती हैं।

कर्ज से मुक्ति के लिए उपाय

कर्ज से मुक्ति के लिए गंगा दशहरा के दिन अपनी लंबाई का एक काला धागा लें और उसे नारियल में लपेटकर शिवलिंग के समक्ष रखें। इसके बाद अपनी समस्या की समाप्ति की प्रार्थना करें और शाम को काले घागे से लिपटा नारियल बहते जल में प्रवाहित कर दें। प्रवाहित करने के बाद पीछे मुड़कर न देखें। मान्यता है कि ऐसा करने से समस्या से मुक्ति मिलती है।

https://youtu.be/3b-ZhIWxKU0
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights