युवा संकल्प सेवा समिति ने पर्यावरण बचाओ अभियान   में 5 लाख पौधों के लक्ष्य पूरा जिम्मेदारी भी तय की

IMG-20220607-WA0001
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज युवा संकल्प सेवा समिति के तत्वाधान  में चलाए जा रहे पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत 5 लाख पौधों के लक्ष्य को पूरा करते हुए आसरा आवास, पटेल चौक, दुर्गा मंदिर, जीटीआई कॉलेज, आईटीआई कॉलेज, सहित एक दर्जन जगहों पर संस्था के सचिव पुनीत कुमार कश्यप एडवोकेट के नेतृत्व में पौधे लगाए गए एवं उनकी देखभाल के लिए जिम्मेदारी भी तय की गई। संस्था के सचिव पुनीत कुमार कश्यप ने वहां रह रहे लोगों से अपील की  संस्था द्वारा जो पौधे लगाए जा रहे हैं उनमें पानी व खाद डालते रहें जैसे आप अपने बच्चों की देखरेख करते हैं वैसे ही इन पौधों की भी देख रेख करें जिससे कि हमारे पर्यावरण में शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके और यह पढ़ रही भीषण गर्मी से राहत मिल सके। उन्होंने करोनो महामारी मे अक्सीजन की जो कमी हुई थी उसका मुख्य कारण पेड़ पौधों की कमी के थी। 
संस्था के कोषाध्यक्ष योगेंद्र सागर ने कहा कि संस्था द्वारा जो अभियान चलाया जा रहा है उसमें लोगों की बहुत सहायता मिल रही है संस्था को लोग पौधे लगाने के लिए सहायता भी प्रदान कर रहे हैं जिससे जो बन रहा है वह इस पुनीत कार्य में सहयोग कर रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


संस्था के सदस्य विशाल वैश्य ने कहा कि जैसे जल ही जीवन होता है उसी प्रकार पौधे लगाकर उनसे जो ऑक्सीजन मिलती है वह भी हमें जीवन प्रदान करती है अगर ऑक्सीजन ना मिले तो मनुष्य जीवित नहीं रह सकता इसका परिणाम हम सभी लोगों ने करोना काल में देखा, संस्था द्वारा निरंतर ऑक्सीजन देने वाले पौधे पीपल, नीम, बरगद, अशोक, आम आदि के पौधे लगाए जा रहे हैं जिनकी देखरेख संस्था के पदाधिकारी व सदस्य करेंगे।
इस मौके पर प्रयाग सिंह, देशपाल सिंह, दीपक भारद्वाज, समोम सागर, सुनील कुमार अरविंद कुमार अजय कुमार, शंकर लाल, राजेंद्र शाक्य, श्रीकांत, मुनीश वर्मा, नरेश कश्यप, अभिषेक गुप्ता, आदि उपस्थित रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights